'बच्चियों पर कम ध्यान दे पाया...', तीन बेटियों को खोने के बाद पिता को एक ही पछतावा; सरकार से की ये विनती
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी (Bharat City society) में तीन नाबालिग बहनों ने कोरियन कल्चर की लत के कारण आत्महत्या ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या के दूसरे दिन आज बृहस्पतिवार को भी स्थानीय निवासियों का जमावड़ा है। अपनी तीन बेटियों को खोने वाले पिता चेतन कुमार ने पछतावा जताते हुए कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि देश में कोरियन कंटेंट को बंद किया जाना चाहिए। कोई नाटक, ड्रामा, वीडियो व चैनल सभी पर रोक लगनी चाहिए। इंडिया में बिल्कुल न चलें। मेरे बच्चों के अलावा किसी का बच्चे को इसकी लत न पड़े। बच्चों को मोबाइल उपलब्ध कराना मेरी गलती थी। फोन के जरिए वह कोरियन पर्सनैलिटी से जुड़े।
बच्चियों की मौत पर क्या बोले पिता?
चेतन कुमार ने बृहस्पतिवार को फिर मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरियन ऑनलाइन गेम, मूवीज और वेब सीरीज जैसे कंटेंट पर प्रतिबंध लगाया जाए। बच्चियों के सुसाइड पर उन्होंने कहा, "उनका सुसाइड करने का जिम्मेदार केवल कोरियन सामग्री है। सभी अपने बच्चों पर जरूर ध्यान दें। मैं कम ध्यान दे पाया। बच्चों को मोबाइल उपलब्ध कराना मेरी गलती थी। फोन के जरिए वह कोरियन पर्सनैलिटी से जुड़े।"

भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस। फोटो- जागरण
चेतन ने आगे कहा, "मुझे डॉक्टर ने भी बताया था कि मेरे बच्चों के अलावा भी बीते माह सात बच्चों ने कोरियन ड्रामा देखकर सुसाइड किया है। मेरे बच्चों ने भी सुसाइड नोट में कहा है कि लो छुड़ा लिया तुमने कोरिया।'' पिता ने तीन शादियों व कर्जे को लेकर कहा कि बच्चों को इन चीजों की समझ नहीं थी।
उल्लेखनीय है कि भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात दो बजे तीन नाबालिग लड़कियों ने इमारत की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इन बच्चियों को ऑनलाइन गेमिंग और कोरियाई कंटेंट देखने और उसे फॉलो करने की लत थी, लेकिन दो हफ्ते पहले पिता ने जब मोबाइल ले लिया तो तीनों तनाव में रहने लगी थी।

घर में बिखरी पड़ी तस्वीरें।
सुसाइड नोट में बच्चियों ने लिखा है कि वो कोरियन कल्चर से प्यार करती हैं और वो उसके बिना नहीं रह सकती। लड़कियों ने पिता से कोरिया जाने की इच्छा भी जताई थी, इस पर पिता ने उन्हें डांट लगाई थी।

सोसायटी के बच्चों में डर का माहौल
इससे पहले, बच्चियों के पिता चेतन कुमार अपनी तीन पत्नियों के साथ घर पर मौजूद हैं और दरवाजा बंद किया हुआ था। बच्चियों के माता-पिता सोसायटी निवासियों और मीडिया से बात नहीं कर रहे थे। कोई घर जा रहा है तो दरवाजा नहीं खोल रहे थे। बुधवार देर रात तीनों शवों का दिल्ली निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से सोसायटी के बच्चों में डर का माहौल है। आज कई बच्चे स्कूल नहीं गए।
-1770282498472.jpeg)
मोबाइल जांच से खुलेंगे कई राज
पुलिस आज एक बार फिर पूछताछ के लिए चेतन के घर पहुंची है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा कब्जे में लिए गए बच्चियों के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट भी आज आ सकती है। इससे मामले में कई और सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे। गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड से संबंधत अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
