विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम कोरियन लवर... आपकी मार से बढ़िया मौत लगेगी', गाजियाबाद के ट्रिपल सुसाइड केस में नए खुलासे

Published: Thu, 05 Feb 2026 10:10 AM (IST)Updated: Thu, 05 Feb 2026 10:34 AM (IST)

गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को आठ ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। Ghaziabad Triple Suicide उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस ट्रिपल सुसाइड केस में पुलिस को आठ पेजों का सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने अपना दर्द बयां किया।

मानसिक तनाव में आ गई थीं तीनों

बहनें लंबे समय से मोबाइल फोन पर कोरियन गेम और ड्रामा सीरियल देखकर कोरियन कल्चर के हिसाब से व्यवहार करने लगी थीं। इससे परेशान होकर 15 दिन पहले पिता ने मोबाइल फोन छीनकर बेच दिया तो तीनों मानसिक तनाव में आ गईं और मंगलवार रात करीब पौने दो बजे नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आठ पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

72565094

फ्लैट के फ्लोर पर रखी फैमिली फोटो। जागरण

सामूहिक आत्महत्या करने वाली तीनों बहनों का सुसाइड नोट कोरियन स्टार्स के प्रति दीवानगी की इंतहा और पारिवारिक परिस्थितियों को बयां कर रहा है। रहन-सहन से लेकर लाइफ स्टाइल, पहनावा और हेयर स्टाइल भी तीनों ने वैसा ही कर लिया था।

उन्होंने अपने नाम मारिया, एलिजा व सिंडी रख लिए थे। तीनों अपनी तीन साल की छोटी बहन देव्यांशी उर्फ देवु को भी कोरियन लवर बनाना चाहती थीं। इस बात को लेकर उन्हें परिजनों से मार भी पड़ती थी। इससे तीनों नाराज रहती थीं।

वहीं, घर पर अक्सर रहने वाली छोटी मासी टीना को वह मम्मी कहती थीं। बकायदा इस बात का उन्होंने सुसाइड नोट में जिक्र भी किया है। कोरियन सामग्री को देखकर वह कोरियन स्टार्स के प्रति भावनात्मक रूप से इतना समर्पित हो गई थी कि उन्हें ही अपना सब कुछ मान लिया था।

वहीं, खासकर कोरियन स्टार के-पॉप के प्रति तीनों की इतनी दीवानगी थी कि कुछ भला-बुरा सुनना भी उन्हें रास नहीं आता था। तीनों देवु को बहुत प्यार करती थीं।

72563951

घटना के बाद सोसायटी में एकत्र हुए लोग। जागरण

उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह देवु को कोरियन लवर बनाना चाहती हैं, लेकिन आप लोगों ने मौका नहीं दिया। आपने देवु को बॉलीवुड का बना दिया। उसे कार्टून किरदार अमायरा, अक्षिता और अनाया के बारे में बता दिया, लेकिन इनसे हम नफरत करते थे।

वहीं, जब हम देवु को अपने के-पॉप और कोरियन रिश्तेदारों के बारे में बताते और कहते थे कि लीनो तुम्हारा भइया है तो तुम लीनो भइया और कुईना दीदी बोलना गलत बताते थे। तभी टीना मम्मी आ जाती थीं और कहती थीं कि उसे कोरियन के अलावा कुछ पढाई-लिखाई भी सिखा दिया करो, उसे भी अपनी तरह कोरियन बनाओगे।

यह बात बुरी लगी तो हमने देवु को अपना दुश्मन मान लिया और उसे खुद से अलग कर दिया। हमने देवु और टीना से कह दिया कि हम कोरियन और के-पॉप हैं। तुम इंडिया और बॉलीवुड हो। हम तुम्हारी मार खाने के लिए इस दुनिया में नहीं आए हैं और मार से बढ़िया तो हमें मौत अच्छी लगेगी। हम जितना के-पॉप व कोरियन स्टार को चाहते थे, उतना तुम घरवालों को भी नहीं चाहते। कोरियन हमारी जान हैं।

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस से संबंधित खबरें यहां पढ़ें-

72563668

इस सामग्री को देखकर बन गईं थीं कोरियन लवर

सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि कोरियन एक्टर, के-पॉप ऑल ग्रुप एंड कोरियन मूवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा, चाइना एक्टर, सांग व मूवीज प्लस चाइना बीएल ड्रामा, थाइलैंड एक्टर एंड थाइ सांग व थाई मूवीज प्लस थाई बीएल ड्रामा, जापान एक्टर एंड जापान सांग और जापान मूवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा, अमेरिका एंड लंदन एक्टर प्लस मूवीज वेडनेसडे एडम्स, इंग्लिश आल सांग हॉलीवुड आल सांग, पोपी प्ले टाइम गेम आल आफ करैक्टर्स, द बेबी इन येलो गेम, इविल नन, आइसक्रीम मेन गेम, आइस गेम, टैक्नो गेमर्स गेम प्ले, डोरेमोन कार्टून, शिनचेन कार्टून, पीजे मास्क कार्टून, मशा एंड द बीयर कार्टून, शिमोर एंड शाइन कार्टून, पापा पीग कार्टून, प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एंड रूपानजल मूलानन्द आल आफ प्रिंस एंड प्रिसिंस हमारी पसन्दीदा चीजें थीं, जिसे हम दिल से भी ज्यादा पसंद करते थे।