गाजियाबाद के कनावनी में ट्रांसफार्मर में लगी आग, चार घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान
गाजियाबाद के कनावनी में रॉयल गार्डन कॉलोनी के पास एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे लगभग चार घंटे तक ...और पढ़ें

कनावनी में रायल गार्डन क्कालोनी के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
कनावनी, गाजियाबाद में ट्रांसफार्मर में आग लगी।
चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विद्युत निगम ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। कनावनी में रायल गार्डन कॉलोनी में पुस्ता के पास लगे ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। इस दौरान करीब चार घंटे तक क्षेत्र में बिजली गुल रही और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने आग बुझाकर मरम्मत कार्य कराया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठने के बाद आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें बढ़ गईं। इसकी सूचना तुरंत विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई और आपूर्ति को बंद कराया गया। कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया।
स्थानीय निवासी संदीप ने बताया कि लोगों ने विद्युत कर्मियों के साथ रेत व अन्य उपकरण की मदद से आग को बुझाया। दोपहर 12 बजे से बाधित हुई आपूर्ति शाम चार बजे तक सुचारू हो सकी।
विद्युत निगम जोन-3 के मुख्य अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत करा आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
गर्मी के साथ बढ़ रही परेशानी
दोपहर के समय पड़ रही गर्मी के साथ ट्रांस हिंडन क्षेत्र में दो से तीन घंटे की बिजली कटौती हर दिन की जा रही है। वसुंधरा में बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा राजेंद्रनगर में भी दोपहर में बिजली न आने की शिकायत लोगों ने की।
अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति को रोका नहीं जा रहा है। किसी-किसी जगह फाल्ट के चलते समस्या आ रही है। सभी बिजलीघर पर टीमों को अलर्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी से पहले ही बढ़ी बिजली की डिमांड, इंडक्शन और EV ने बढ़ाया 'पावर' लोड
यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा बड़ा झटका: 2.06 लाख लोगों के ₹5 करोड़ डूबने की तैयारी!
