गाजियाबाद वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति, आठ सड़कों पर तैनात होंगे मार्ग प्रहरी
गाजियाबाद पुलिस ने शहर में बढ़ते जाम को कम करने के लिए नई योजना बनाई है। आठ प्रमुख मार्गों की पहचान की गई है, जहाँ 'मार्ग प्रहरी' तैनात किए जाएंगे।
-1775667164037_m.webp)
चौधरी मोड़ के पास जीटी रोड पर लग रहे जाम की फाइल फोटो। जागरण आर्काइव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर में बढ़ते जाम को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस नई योजना लागू करने की तैयारी की है। शहर के उन आठ मार्गों को चिह्नित किया गया है जिनकी दूरी कम है और विभिन्न कारणों से जाम लगता है। इन पुलिस पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एनएचएआइ सहित अन्य विभागों के साथ मिलकर काम करेगी। इन मार्गों पर पुलिसकर्मियों को मार्ग प्रहरी के रूप में तैनात किया जाएगा।
योजना के तहत शहर के उन मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां दूरी कम होने के बावजूद यात्रा में अधिक समय लगता है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात पुलिस ने ऐसे आठ प्रमुख मार्गों की पहचान की है।
इनमें यूपी गेट से राहुल विहार (राष्ट्रीय राजमार्ग-9), राहुल विहार से डासना, लाल कुआं से मेरठ तिराहा, हिंडन नदी पुल से सीमापुरी जीटी रोड, यूपी गेट से मोहन नगर बस अड्डा, नागद्वार से टीला मोड़ वाया भोपरा तिराहा, रोटरी गोलचक्कर से एएलटी पुल और मेरठ तिराहा से मनन धाम तक का मार्ग शामिल है।
मार्ग प्रहरी क्या करेंगे?
इन मार्गों को अत्यधिक व्यस्त श्रेणी में रखा गया है। इन मार्गों पर यातायात पुलिस अधिकारियों को मार्ग प्रहरी के रूप में तैनात किया जाएगा। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर यातायात की स्थिति पर नजर रखेंगे और मार्गों पर दिखने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे।
यातायात पुलिस भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग जैसे संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर सड़क और यातायात से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जाएगा। इन मार्गों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। जिससे जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
लोगों का यात्रा समय कम हो सके। साथ ही वाहनों से होने वाले धुएं को कम कर वायु गुणवत्ता में सुधार लाने का भी प्रयास किया जाएगा। पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह सड़कों पर अतिक्रमण न करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अवैध तरीके से वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित न करें।
इन आठ प्रमुख मार्गों पर रहेगी नजर
- यूपी गेट से राहुल विहार (एनएच-9)
- राहुल विहार से डासना
- लाल कुआं से मेरठ तिराहा
- हिंडन नदी पुल से सीमापुरी जीटी रोड
- यूपी गेट से मोहन नगर बस स्टैंड
- नागद्वार से टीला मोड़ वाया भोपरा तिराहा
- रोटरी गोलचक्कर से एएलटी पुल
- मेरठ तिराहा से मनन धाम
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद जाने वाले यात्री ध्यान दें, 60 दिन बंद रहेगी नोएडा सेक्टर 62 की सर्विस रोड
