विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद जाने वाले यात्री ध्यान दें, 60 दिन बंद रहेगी नोएडा सेक्टर 62 की सर्विस रोड

Published: Wed, 08 Apr 2026 08:37 PM (IST)

नोएडा सेक्टर 62 के पास गाजियाबाद की ओर जाने वाली सर्विस रोड 9 अप्रैल से 10 जून तक 60 दिनों ...और पढ़ें

सेक्टर 62 की सर्विस रोड। सौजन्य- एक्स

सेक्टर 62 की सर्विस रोड। सौजन्य- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नोएडा। अगर आप नोएडा से गाजियाबाद के बीच सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल नोएडा के सेक्टर 62 के पास गाजियाबाद की ओर जाने वाली एक सर्विस रोड अगले 60 दिन (9 अप्रैल से 10 जून) तक बंद रहेगी।

इस संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। डीएमआरसी ने बताया कि यह रोक मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माण कार्य के कारण लगाई गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए डायवर्जन लागू किया गया है और वैकल्पिक रास्तों से सफर करने की अपील की गई है।

 

यहां पर स्टील स्पैन लगाने और फाउंडेशन बनाने का काम होगा। सर्विस रोड पर बंद होने की वजह से अब सेक्टर-62 अंडरपास और दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले वाहन चालक अब सीधे एनएच-9 पर जाकर गाजियाबाद की तरफ मुडेंगे।

इसके अलावा सेक्टर-62 से अहिंसा खंड-द जाने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-62 चौक से राइट टर्न लेकर अंडरपास जाना होगा, जो आगे जाकर सर्विस लेन से जुड़ता है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में मई से शुरू होगी 50 मिडी सिटी बस सेवा, आठ लाख लोगों को मिलेगा लाभ