गाजियाबाद नगर निगम ने रचा इतिहास, स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में हासिल की पहली रैंकिंग
गाजियाबाद नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महापौर और नगर आयुक्त को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया।

बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित भव्य राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया।
HighLights
गाजियाबाद को स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महापौर, नगर आयुक्त को किया सम्मानित।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, वेस्ट मैनेजमेंट से मिली सफलता।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजों में गाजियाबाद नगर निगम ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित भव्य राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया।
शहर को राज्य में शीर्ष स्थान मिलने पर नगर निगम प्रशासन और शहरवासियों में बेहद उत्साह है। महापौर सुनीता दयाल ने इस सफलता का श्रेय शहर के निवासियों, सफाई मित्रों और नगर निगम की पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दिया।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, वेस्ट मैनेजमेंट और जन-जागरूकता अभियानों के बल पर गाजियाबाद ने यह मुकाम हासिल किया है। भविष्य में शहर को राष्ट्रीय स्तर पर भी शीर्ष रैंकिंग दिलाने का प्रयास रहेगा।