गाजियाबाद में घर-प्लॉट खरीदना अब महंगा, नए सर्किल रेट पर इस महीने लग सकती है मुहर
गाजियाबाद में त्योहारों के बाद सरकारी कार्यालयों में काम शुरू होने के साथ ही जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा का त्योहार बीत चुका है। बुधवार को भाई दूज का त्योहार है। इसके बाद छुट्टियां खत्म हो जाएगी और सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्याें की फाइलें आगे बढ़ाई जाएंगी।
इसी क्रम में जिले में जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाया जाना है, उम्मीद है कि नवंबर अंत या दिसंबर तक सर्किल रेट की नई दर जिले में लागू हो जाएगी। हालांकि, निबंधन विभाग के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।
जिले में सर्किल रेट बढ़ाने के लिए प्रक्रिया अक्टूबर माह में शुरू हो चुकी है। इस संबंध में एक बार बैठक भी आयोजित हो चुकी है। त्योहारों के कारण अगले दौर की बैठक को को स्थगित कर दिया गया था।
जिले में जारी है सर्वे
निबंधन विभाग की ओर से जिले में सर्वे कराया जा रहा है, जिससे कि यह पता चल सके कि किस क्षेत्र में जमीन अधिक खरीदी जा रही हैं। किस तरफ तेजी से बसावट हो रही है। सर्वे पूरा होने के बाद सर्किल रेट की प्रस्तावित दर तैयार कर फाइल जिलाधिकारी के समक्ष पेश की जाएगी।
एआईजी स्टांप प्रेम प्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमति मिलने पर प्रस्तावित दर का प्रकाशन कर उस पर आपत्ति व सुझाव मांगे जाएंगे, आपत्ति व सुझाव का निस्तारण करने के बाद सर्किल रेट की फाइनल दर तैयार की जाएगी।
जिलाधिकारी की अनुमति पर ही जिले में नया सर्किल रेट लागू किया जाएगा। इसके बाद जिले में जमीनों की खरीद और महंगी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में घर-जमीन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू; महंगी होगी प्रॉपर्टी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।