विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में घर-जमीन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू; महंगी होगी प्रॉपर्टी

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:57 PM (IST)

गाजियाबाद में संपत्ति खरीदना महंगा होने वाला है क्योंकि निबंधन विभाग सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। प्रस्ताव ...और पढ़ें

नया सर्किल रेट लागू होने के बाद गाजियाबाद में जमीनों के दाम बढ़ सकते हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर

नया सर्किल रेट लागू होने के बाद गाजियाबाद में जमीनों के दाम बढ़ सकते हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गाजियाबाद में संपत्ति के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू।

  2. निबंधन विभाग जिलाधिकारी को जल्द ही प्रस्ताव पेश करेगा।

  3. नए सर्किल रेट लागू होने से संपत्ति खरीदना महंगा होगा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आने वाले दिनों में जिले में संपत्ति खरीदना और महंगा हो सकता है। निबंधन विभाग द्वारा सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर फाइल जिलाधिकारी के समक्ष पेश की जाएगी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

हर साल जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाया जाता है। इसी क्रम में इस साल भी सर्किल रेट बढ़ाया जाना है। इसी वजह से निबंधन विभाग की ओर से फाइल तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद यह सर्वे किया जाएगा कि किन स्थानों पर सर्किल रेट की दर में बढ़ोत्तरी की जा सकती है और जमीनों के दाम में कितनी बढ़ोत्तरी की जानी है।

इसके बाद प्रस्तावित सर्किल रेट की दर तैयार कर उसका प्रकाशन किया जाएगा। प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्ति व सुझाव मांगे जाएंगे। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद जमीनों के सर्किल रेट की दर तय कर जिलाधिकारी के आदेश पर उसे लागू किया जाएगा।

नया सर्किल रेट लागू होने के बाद जिले में जमीनों के दाम बढ़ सकते हैं, ऐसे में संपत्ति के खरीदारों को संपत्ति की खरीद के लिए अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे। एआइजी स्टांप प्रेम प्रकाश सिंह का कहना है कि जिले में सर्किल रेट बढ़ाने के संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई है।