गाजियाबाद: बारिश से टूटी ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, PWD तैयार करेगा 51 मार्ग; खर्च होंगे 10.13 करोड़
गाजियाबाद के लोनी, भोजपुर, रजापुर और मुरादनगर ब्लॉक में 51 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने ...और पढ़ें

HighLights
गाजियाबाद में 51 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत होगी।
लोक निर्माण विभाग ने 10.13 करोड़ की योजना बनाई।
पेचवर्क और गड्ढे भरने का कार्य होगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मुख्य संपर्क मार्गों से गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत की गई जाएगी। जिले के चारों ब्लाक की 51 सड़कों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए करीब 10.13 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की है।
वर्षा के बाद ग्रामीण इलाकों में कई सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं तो कहीं सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने इन समस्याओं को देखते हुए लोनी, भोजपुर, रजापुर और मुरादनगर ब्लाक की सड़कों को मरम्मत योजना में शामिल किया है।
कार्यों में मुख्य रूप से पेचवर्क और बड़े गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी। चिह्नित मार्गों में बन्थला-दिकौली मार्ग से घिटौरा, मोदीनगर-हापुड़ मार्ग से मछरी, निवाड़ी-सुहाना मार्ग से उजैड़ा, भोजपुर-पिलखुआ मार्ग से अमराला, मुरादनगर-रावली मार्ग से बंदीपुर और जावली से मंडोला मार्ग शामिल हैं।
मरम्मत पर अलग-अलग बजट निर्धारित
इन मार्गों की मरम्मत पर अलग-अलग बजट निर्धारित किया गया है। कुछ सड़कों पर छह से सात लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि कुछ कार्यों की लागत 30 लाख रुपये से अधिक है। सबसे अधिक 36.85 लाख रुपये कलछीना मार्ग की मरम्मत पर खर्च होने का अनुमान है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राम राजा ने बताया कि सभी 51 सड़कों की मरम्मत के लिए अलग-अलग लागत का आकलन किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पिता पर एक साल के मासूम की हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद सोसायटी में नशे में धुत युवकों और गार्डों के बीच मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।