विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद से आने वाले कई वाहनों को 1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री, घर से निकलने से पहले जानें नए नियम

Published: Sat, 24 Oct 2026 04:08 PM (IST)

दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए प्रतिबंध लागू हो रहे हैं। जिसके तहत गाजियाबाद ...और पढ़ें

गाजियाबाद से आने वाले वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध, जागरण आर्काइव।

गाजियाबाद से आने वाले वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध, जागरण आर्काइव।

HighLights

  1. 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों के प्रवेश पर सख्ती।

  2. गैर-मानक वाणिज्यिक वाहनों और बसों को प्रवेश नहीं।

  3. BS-6, CNG, इलेक्ट्रिक वाहनों को ही मिलेगी अनुमति।

लक्ष्य चौधरी, गाजियाबाद। सर्दियों में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली में 1 नवंबर से वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्ती बढ़ जाएगी।

निर्धारित उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करने वाले व्यावसायिक मालवाहक वाहनों और बसों समेत अन्य वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध

प्रतिबंधों के दायरे में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहन भी शामिल हैं। इसे देखते हुए गाजियाबाद परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्ट यूनियनों, परिवहन व्यवसायियों और वाहन स्वामियों को नए नियमों के प्रति जागरूक किया है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के तहत व्यावसायिक मालवाहक वाहनों की हल्की (एलजीवी), मध्यम (एमजीवी) और भारी (एचजीवी) श्रेणियों में बीएस-6, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

दिल्ली में पंजीकृत वाहनों को मिलेगी छूट

बीएस-4 श्रेणी के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश के लिए मिली सीमित अवधि की अनुमति 31 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। हालांकि, दिल्ली में पंजीकृत वाहनों को निर्धारित प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

एक नवंबर से सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 डीजल श्रेणी के अतिरिक्त अन्य बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसमें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट और अन्य सेवा व्यवस्थाओं के तहत संचालित बसें भी शामिल हैं। दिल्ली में पंजीकृत बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

वाहन मालिकों से खास अपील

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अशोक कुमार श्रीवास्तव ने परिवहन व्यवसायियों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि दिल्ली में प्रवेश करने से पहले अपने वाहन की उत्सर्जन श्रेणी और लागू प्रतिबंधों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। नियमों की अनदेखी करने पर प्रवेश नहीं मिलने के साथ दंडात्मक कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार; बैंक ग्राहकों से करते थे ठगी

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के रमतेराम रोड पर फर्नीचर गोदाम में आग से हड़कंप, बाल-बाल बचे आसपास के शोरूम