विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के रमतेराम रोड पर फर्नीचर गोदाम में आग से हड़कंप, बाल-बाल बचे आसपास के शोरूम

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:00 AM (IST)

गाजियाबाद के रमतेराम रोड पर शुक्रवार देर रात एक फर्नीचर गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग ...और पढ़ें

गाजियाबाद में रमतेराम रोड में फर्नीचर गोदाम में लगी आग। फोटो: जागरण

गाजियाबाद में रमतेराम रोड में फर्नीचर गोदाम में लगी आग। फोटो: जागरण

HighLights

  1. गाजियाबाद के रमतेराम रोड पर फर्नीचर गोदाम में लगी आग।

  2. शार्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है।

  3. दमकल विभाग ने आधे घंटे में आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाला।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रमतेराम रोड पर शुक्रवार देर रात एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। गोदाम में फर्नीचर की मरम्मत का काम होता है।

आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

दमकल विभाग को शुक्रवार रात करीब 11 बजे रमतेराम रोड स्थित फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद कोतवाली फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई।

दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

आसपास कई गोदाम होने से था खतरा

रमतेराम रोड पर फर्नीचर के कई शोरूम और गोदाम हैं। ऐसे में आग आसपास की दुकानों और गोदामों तक फैलने की आशंका थी। समय रहते दमकल के पहुंचने और आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद GRP थाने में नाबालिग की डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर सिपाही लाइन हाजिर