विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: मोबाइल लत छुड़ाने का दावा झूठा, पिता के मोबाइल से कोरियन कल्चर के संपर्क में रहीं बेटियां

Published: Wed, 11 Feb 2026 10:51 PM (IST)

गाजियाबाद में तीन बेटियों की सामूहिक आत्महत्या मामले में पिता चेतन के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में ...और पढ़ें

सामूहिक आत्महत्या करने वाली बच्चियों का पिता चेतन।  (फाइल फोटो)

सामूहिक आत्महत्या करने वाली बच्चियों का पिता चेतन। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद। मोबाइल फोन और कोरियन कल्चर की लत में सामूहिक आत्महत्या करने वाली बच्चियों का पिता चेतन काफी शातिर है। वह पुलिस को पहले दिन से झूठ बोलता रहा और पुलिस गुमराह होती रही। जब पुलिस ने जांच की तो उसका झूठ परत-दर-परत खुलता चला गया और सच्चाई सामने आ गई।

चेतन ने बेटियों की काेरियन कल्चर की लत छुड़ाने के लिए जिन दो मोबाइल फोन को बेचने का दावा किया था, उसके पीछे लत छुड़ाना कारण नहीं बल्कि कमजोर आर्थिक स्थिति थी।

मोबाइल फोन की जांच में क्या आया सामने?

पिता की मोबाइल फोन की जांच में सामने आया है कि बेटियां चेतन के माेबाइल का ही सबसे अधिक इस्तेमाल करती थीं और पिता के मोबाइल से ही सबसे अधिक कोरियन कल्चर के संपर्क में थीं। यही नहीं बच्चियों का जो यूट्यूब चैनल पुलिस को मिला है, वह भी उन्होंने अपने पिता के मोबाइल फोन में ही बनाया था।

सगी साली आंचल को फर्जी नाम देकर बना दिया तबस्सुम

दरअसल घटना वाले दिन चार फरवरी से तीनों बेटियों की मौत के बाद से ही चेतन ने पुलिस को गुमराह करना शुरू कर दिया था। सबसे पहले बयान में उसने बेटियों के कोरियन गेम खेलने और उसके टास्क के चलते आत्महत्या की बात कही थी। इसके बाद जब उसकी मुस्लिम युवती से तीसरी शादी की बात सामने आई तो उसने तीसरी पत्नी टीना उर्फ नाजनीन को बचाने के लिए सगी साली आंचल को फर्जी नाम देकर तबस्सुम बना दिया।

इसके साथ ही उसने पुलिस को बताया कि उसे तीन माह पूर्व ही बेटियों के कोरियन कल्चर की लत में पड़ने की जानकारी हुई तो उसने बेटियों के दोनों फोन बेच दिए। एक मोबाइल फोन बरामद होने पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने चेतन के मोबाइल फोन की जांच की तो पता चला कि चेतन ने यह बात भी झूठ बोली थी और उसने लत छुड़ाने नहीं बल्कि पैसे की तंगी में दोनों मोबाइल फोन बेचे थे।

चेतन के मोबाइल में पुलिस को बच्चियाें द्वारा कोरियन कल्चर के संपर्क में रहने के सबूत मिले हैं। इसी मोबाइल से बच्चियां दिन भर और रात के समय भी कोरियन कंटेंट देखती थीं।

हमारी जांच बच्चियों की आत्महत्या के इर्द-गिर्द घूम रही है। अभी तक मिले साक्ष्यों के अनुसार बच्चियों ने मोबाइल फोन व कोरियन कल्चर की लत के चलते आत्महत्या की है। बाकी एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी। 

-

- निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन