Ghaziabad Accident: जीटी रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, टक्कर लगने पर बाइक सवार दो की मौत
गाजियाबाद में जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत ...और पढ़ें
-1763616932803_m.webp)
HighLights
गाजियाबाद: तेज रफ्तार कार से हादसा
बाइक सवार दो युवकों की मौत
दो घायल, दिल्ली रेफर
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में रमते राम मार्ग के पास जीटी रोड पर बुधवार देर रात पौने 12 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल शिवा की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। गुस्साए परिजनों ने कालका गढ़ी चौराहे पर जाम लगा दिया है।
बताया गया कि कार चालक और कार में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे।
पुलिस के मुताबिक, जीटी रोड पर होटल रेसिडेंसी के पास तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रियांशु और शिवा नाम के युवकों की मौत हो गई जबकि, तुराबनगर निवासी साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला एमएमजी अस्पताल से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
