नारी शक्ति वंदन बिल का विरोध करने पर अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, सपाइयों ने की FIR की मांग
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का बिल पास न होने पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा सपा और ...और पढ़ें

गाजियाबाद कलक्ट्रेट पर अपर्णा यादव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते सपा नेता व कार्यकर्ता। सौ. सपा
HighLights
अपर्णा यादव ने सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया था।
सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का बिल पास न होने पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा सपा और कांग्रेस का झंडा जलाया गया। इसके विरोध में सोमवार को सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया और अपर्णा यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम कुरैशी ने बताया कि 18 अप्रैल को लखनऊ में भाजपा की नेता व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव व उनके समर्थकों ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाया है। उनका यह कृत्य विपक्षी दलों के प्रति असहिष्णुता और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इस कृत्य से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है, समुदायों के बीच तनाव पैदा हो सकता है।
कुरैशी ने बताया कि जिलाधिकारी से मांग की गई है कि इस मामले में अपर्णा यादव व उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। यदि एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो समाजवादी लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में झुग्गी बसाने का बड़ा कारोबार, कृषि भूमि पर फसल को दरकिनार कर झुग्गियों को दिया जा रहा खाद पानी
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बिजली चोरी का खुलासा, हर महीने 5 लाख यूनिट बेच निगम को 36.75 लाख की लगाते रहे चपत
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में रिश्तेदारों ने ही की जितेंद्र की हत्या; मौसेरे भाई, बहनोई और भांजों ने लिया छेड़छाड़ का बदला
