विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में रिश्तेदारों ने ही की जितेंद्र की हत्या; मौसेरे भाई, बहनोई और भांजों ने लिया छेड़छाड़ का बदला

By Vinit Edited By: Neeraj Tiwari
Published: Tue, 21 Apr 2026 07:58 AM (IST)

गाजियाबाद के कविनगर में जितेंद्र की हत्या का पर्दाफाश हुआ, जिसमें रिश्तेदारी में छेड़छाड़ के चलते मौसेरे भाई, बहनोई और ...और पढ़ें

ARREST (14)
ARREST (14)
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कविनगर थाना पुलिस ने जितेंद्र हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बम्हेटा निवासी जितेंद्र का शव अवंतिका में नाले में 10 अप्रैल को मिला था। पीएम रिपोर्ट में उनके शरीर में तीन गोलियां मिली थीं।

आरोपितों में निकले रिश्तेदार

पुलिस ने मामले में जांच करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में मृतक की मौसी का लड़का और बहनोई और दो भांजे है। इनमें एक आरोपित नाबालिग है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि जितेंद्र महिलाओं से संबंध बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता था। रिश्तेदारी की महिलाओं से अभद्रता करने पर योजना बनाकर उसकी हत्या की गई है।

पुलिस की दो टीमों की जांच

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य के मुताबिक 10 अप्रैल को नाले में मिले शव की पहचान बम्हेटा निवासी जितेंद्र के रूप में हुई थी। हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया। रविवार रात पुलिस ने महागुनपुरम के पास अलीगढ़ के गांव छलेशर निवासी गौरव, सिंभावली के गांव हाजीपुर निवासी बाबी और उसके बेटे विशांत समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

महिलाओं से ठीक नहीं था व्यवहार

पूछताछ में पता चला कि बाबी मृतक जितेंद्र का सगा बहनोई है जबकि गौरव उसकी बुआ का लड़का है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गौरव की नाबालिग बहन के साथ जितेंद्र ने अभद्रता की थी। इससे गौरव उससे नाराज था। विरोध करने पर जितेंद्र ने उसके साथ मारपीट की थी। जितेंद्र ने अपने भांजे विशांत की शादी अपनी परिचित युवती से कराई थी। एक दिन विशांत की पत्नी के साथ भी उसने अभद्रता की। अपनी पुत्रवधु से अभद्रता के कारण बाॅबी भी उससे नाराज हो गया था।

दूसरी महिलाओं से थे अवैध संबंध

जितेंद्र रिश्तेदारी की महिलाओं पर गंदी निगाह रखता था। उसका अपनी पत्नी के अतिरिक्त अन्य महिलाओं से भी संबंध जांच में सामने आया है। इससे नाराज होकर बाॅबी और गौरव ने जितेंद्र को मारने की योजना बनाई। योजना के तहत नौ अप्रैल को बाबी के छोटे बेटे ने जितेंद्र को फोन कर बताया कि उसका भाई विशांत शराब पीकर डायमंड फ्लाईओवर पर बेसुध पड़ा है। जितेंद्र फोन पर बात करने के बाद तत्काल स्कूटी लेकर घर से निकला और डायमंड फ्लाईओवर के पास पहुंच गया।

आंखों में झोंक दी मिर्ची

वहां विशांत को उसने जैसे ही उठाने की कोशिश की विशांत ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। मिर्च लगने से जितेंद्र तिलमिलाने लगा इसी बीच विशांत ने उसके ऊपर फायर कर दिया। जितेंद्र मौके से भागा लेकिन आरोपितों ने उसका लगातार पीछा किया और घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर अवंतिका में रेलवे लाइन के पास नाले में गिर गया। नाले में गिरते ही बाबी ने उसके ऊपर फायर कर दिए। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गए।

सात फरवरी को भी किया था हमला

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जितेंद्र की हत्या करने के लिए उसके ऊपर सात फरवरी को भी गोली चलाई थी, लेकिन जितेंद्र बच गया था। लेकिन उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। इसके बाद आरोपितों ने दोबारा योजना बनाकर नौ फरवरी की रात उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में स्कूटी सवार चार किशोरों को कार ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कैंसर की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान, 40 जगह होगी स्क्रीनिंग

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या: 24 अप्रैल को SC में होगी सुनवाई; SIT/CBI जांच की मांग