विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक को लगी गोली

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM (IST)

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस ...और पढ़ें

गाजियाबाद में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, दैनिक जागरण।

गाजियाबाद में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, दैनिक जागरण।

HighLights

  1. गाजियाबाद में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को पकड़ा।

  2. मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लगी।

  3. पुलिस ने 33 किलो गांजा और हथियार बरामद किए।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के कब्जे से 33 किलो गांजा, दो तमंचे, बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी बरामद हुई है। मुठभेड़ में एक आरोपित के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस की फायरिंग से एक आरोपी घायल

कार्यवाहक एसीपी कविनगर उपासना पांडेय के मुताबिक पुलिस टीम 16 मंजिला गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध दुहाई रेलवे फाटक की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागते हुए फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ राहुल उर्फ मूसा उर्फ विनोद, अभय उर्फ गौरव और तुषार सिंह के रूप में हुई है। तीनों संजयनगर सेक्टर-23 के निवासी हैं। घायल राजेश के खिलाफ 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 17वीं मंजिल के एसी वेंट से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद हरनंदीपुरम योजना: 500 एकड़ जमीन का बैनामा पूरा, RERA पंजीकरण के बाद GDA जल्द करेगा लॉन्च