विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 17वीं मंजिल के एसी वेंट से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:43 PM (IST)

गाजियाबाद के आदित्य वर्ल्ड सिटी में 17वीं मंजिल से तीन साल के मासूम की गिरकर मौत हो गई। जानकारी के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. गाजियाबाद में 17वीं मंजिल से गिरा तीन साल का बच्चा।

  2. एसी वेंट से नीचे गिरने से मासूम की हुई मौत।

  3. परिवार में पसरा मातम, पुलिस कर रही है जांच।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित सिटी अपार्टमेंट में रविवार शाम 17वीं मंजिल से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत हो गई।

बच्चा फ्लैट में खेल रहा था। इसी दौरान वह खिड़की पर लगे एसी को हटाने के बाद खुले छोड़े गए वेंट से नीचे गिर गया। स्वजन उसे लेकर मणिपाल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को रात करीब पौने नौ बजे अस्पताल से हादसे की सूचना मिली।

17वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत

पुलिस के अनुसार हादसा सिटी अपार्टमेंट स्थित 17वीं मंजिल पर अंशुल गोयल के फ्लैट में हुआ। बच्चे के पिता अंशिल गोयल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा तीन साल का तीर्थ फ्लैट में खेल रहा था। खिड़की पर लगे विंडो एसी को हटाने के बाद एसी लगाने के लिए बना वेंट खुला हुआ था। खेलते समय बच्चा उसमें चला गया और 17वीं मंजिल से नीचे गिर गया।

परिवार में पसरा मातम

हादसे के बाद स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने पर वेव सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि अस्पताल से बच्चे की हादसे में मौत की सूचना मिली थी। मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद हरनंदीपुरम योजना: 500 एकड़ जमीन का बैनामा पूरा, RERA पंजीकरण के बाद GDA जल्द करेगा लॉन्च

यह भी पढ़ें- 'अब होगा साइकिल सत्याग्रह', गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम पर रोक से नाराज अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला