'अब होगा साइकिल सत्याग्रह', गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम पर रोक से नाराज अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला
गाजियाबाद के लोनी में साइकिल वितरण कार्यक्रम रद होने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ...और पढ़ें

समाजवादी प्रणुख अखिलेश यादव, जागरण।
HighLights
लोनी में साइकिल वितरण कार्यक्रम रद्द होने पर विवाद।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया।
सपा प्रमुख ने 'साइकिल सत्याग्रह' की घोषणा की।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लोनी में साइकिल वितरण कार्यक्रम रद होने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर जवाबी हमला किया है। इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि 10वीं और 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली 1000 प्रतिभावान बेटियों को साइकिल वितरित करने के कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के लोगों ने बुलडोजर चलवा दिया।
अखिलेश यादव ने किया ‘साइकिल सत्याग्रह’ का एलान
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि पीडीए के प्रहरी साइकिल वितरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि कार्यक्रम आयोजित करने से रोका गया तो वे ‘साइकिल सत्याग्रह’ करते हुए घर-घर जाकर छात्राओं को साइकिल वितरित करेंगे।
उन्होंने भाजपा पर शिक्षा, शिक्षार्थियों और शिक्षकों के विरोध में काम करने का आरोप लगाया। साथ ही महिला विरोधी और पुरातनपंथी सोच रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की संकीर्ण मानसिकता में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए कोई स्थान नहीं है।
एक हजार छात्राओें को साइकिल बांटने का कार्यक्रम
अखिलेश यादव ने पूरे घटनाक्रम को घोर निंदनीय बताते हुए मेधावी छात्राओं के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम में बाधा डालने पर सवाल उठाए। इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
बता दें कि रविवार को सपा नेता लोनी गढ़ी कटैया स्थित मैदान में एक हजार छात्राओं को साइकिल वितरण का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा था, जिसे अधिकारियों ने बिना अनुमति कार्यक्रम के रद करा दिया।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 12 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, टेंपो मालिक और बाइक सवार की मौत
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में डासना ROB पर रास्ता चौड़ा करने का काम शुरू, NH-9 पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
