विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में डासना ROB पर रास्ता चौड़ा करने का काम शुरू, NH-9 पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

By Vinit Edited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:54 PM (IST)

गाजियाबाद के डासना आरओबी पर एनएच-9 से चढ़ने के लिए रास्ता चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। इससे ...और पढ़ें

रेलिंग तोड़कर रास्ता चौड़ा करने का काम शुरू। जागरण

रेलिंग तोड़कर रास्ता चौड़ा करने का काम शुरू। जागरण

HighLights

  1. डासना आरओबी पर रास्ता चौड़ा करने का काम शुरू।

  2. लालकुआं से गोविंदपुरम जाने वाले वाहनों को सुविधा।

  3. एनएच-9 पर यातायात जाम से मिलेगी मुक्ति।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में डासना आरओबी पर एनएच-9 से चढ़ने के लिए वाहन चालकों को जल्द सहूलियत मिलने की उम्मीद है। यहां आरओबी की रेलिंग तोड़कर रास्ता चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है।

इससे लालकुआं की तरफ से आने वाले वाहन चालक आरओबी के रास्ते हापुड़ रोड पर गोविंदपुरम की ओर आसानी से जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने इस स्थान पर बार-बार लगने वाले जाम को देखते हुए एनएचएआइ से रास्ता तैयार कराने की मांग की थी।

एनएच-9 पर डासना अंडरपास के पास यातायात का दबाव अधिक रहता है। हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहन शहर के अंदर गोविंदपुरम की ओर मुड़ते हैं।

रास्ता नहीं मिलने से परेशानी

वहीं, लालकुआं की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को आरओबी पर चढ़ने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं मिलने से परेशानी होती है। शाम के व्यस्त समय में वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर यहां अक्सर जाम लग जाता है। इससे वाहन चालकों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है।

यातायात पुलिस ने समस्या के समाधान के लिए एनएचएआइ से आरओबी की रेलिंग हटाकर रास्ता चौड़ा करने का अनुरोध किया था। अब रेलिंग तोड़कर सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है।

अंडरपास के आसपास यातायात का दबाव

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लालकुआं से गोविंदपुरम की ओर जाने वाले वाहन चालकों को आरओबी पर चढ़ने के लिए बेहतर रास्ता मिलेगा। इससे अंडरपास के आसपास यातायात का दबाव कम होने और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।