विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद हरनंदीपुरम योजना: 500 एकड़ जमीन का बैनामा पूरा, RERA पंजीकरण के बाद GDA जल्द करेगा लॉन्च

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:12 PM (IST)

गाजियाबाद प्राधिकरण की हरनंदीपुरम आवासीय योजना के लिए लगभग 500 एकड़ भूमि का बैनामा पूरा हो चुका है, और 100 ...और पढ़ें

500 एकड़ भूमि का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष में पूरा हो चुका। AI जनरेटेड इमेज

500 एकड़ भूमि का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष में पूरा हो चुका। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. हरनंदीपुरम योजना के लिए 500 एकड़ भूमि पंजीकृत।

  2. 100 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि के लिए सहमति प्राप्त।

  3. प्रथम चरण जल्द होगा लॉन्च, रेरा पंजीकरण जारी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राधिकरण की हरनंदीपुरम आवासीय योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी है। करीब 501 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित योजना के लिए अब तक 202.3455 हेक्टेयर यानी लगभग 500 एकड़ भूमि का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष में पूरा हो चुका है।

वहीं, करीब 100 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि के लिए किसानों की सहमति मिल गई है। इस भूमि के बैनामे की प्रक्रिया चल रही है।

उक्त जानकारी देते हुए जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने बताया कि योजना के प्रथम चरण का लेआउट प्लान प्राधिकरण बोर्ड से अनुमोदित हो चुका है। रेरा पंजीकरण के लिए भी आवेदन किया गया है।

ग्रुप हाउसिंग के विकल्प

पंजीकरण मिलते ही प्रथम चरण को आमजन के लिए लांच करने की तैयारी है। इससे लोगों को आवासीय भूखंडों के साथ व्यावसायिक स्थलों और ग्रुप हाउसिंग के विकल्प भी मिल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जीडीए भूमि अर्जन के बजाय किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीद रहा है।

प्राधिकरण के अनुसार, अब तक योजना के कुल प्रस्तावित क्षेत्रफल की करीब 42 प्रतिशत भूमि का बैनामा पूरा हो चुका है। अतिरिक्त 100 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री होने पर विकास कार्यों के लिए उपलब्ध जमीन बढ़ेगी और अगले चरणों की तैयारी को गति मिलेगी।

C-143-1-NOI1038-456130

आधुनिक सुविधाओं से विकसित होगा क्षेत्र

योजना में नियोजित सड़कें, पार्क, सामुदायिक सुविधाएं और अन्य जरूरी आधारभूत ढांचे विकसित करने की परिकल्पना है। आवासीय विकास के साथ व्यावसायिक गतिविधियों, रोजगार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जीडीए भूमि की उपलब्धता और नियोजन के अनुसार चरणबद्ध तरीके से योजना को विकसित करने की तैयारी कर रहा है।