विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड तिपहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा की मनमानी से खतरे में यात्री

By Vinit Edited By: Shanu Sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 03:48 PM (IST)

गाजियाबाद में पुलिस अभियान के बावजूद ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जा रही हैं। ऑटो ...और पढ़ें

गाजियाबाद के ऑटो में नियम से ज्यादा बैठे सवारी। फोटो-दैनिक जागरण

गाजियाबाद के ऑटो में नियम से ज्यादा बैठे सवारी। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. पुलिस अभियान के बावजूद ओवरलोड तिपहिया वाहन जारी।

  2. क्षमता से अधिक सवारियां यात्रियों की सुरक्षा को खतरा।

  3. यातायात पुलिस ने दोबारा अभियान चलाने की घोषणा की।

विनीत कुमार, गाजियाबाद। पुलिस ने बीते दिनों तिपहिया में आगे अतिरिक्त सीट लगाकर सवारी बैठाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके बावजूद शहर में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चालक बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। यातायात पुलिस की मौजूदगी में भी नियमों का उल्लंघन जारी है। दैनिक जागरण ने शहर के कई स्थानों पर पड़ताल की तो हर जगह ओवरलोड तिपहिया दौड़ते मिले।

क्षमता से अधिक सवारी बैठा रहे चालक

विजयनगर बाईपास से एनएच-नौ की ओर जाने वाले मार्ग पर तिपहिया चालकों की मनमानी साफ नजर आई। यहां ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चालक तेजी से वाहन दौड़ाते दिखे।

Ghaziabad (21)

एक ऑटो में आठ सवारियां बैठी थीं, जबकि उसमें केवल तीन सवारी बैठाने की क्षमता बताई गई। अतिरिक्त सवारियों के कारण यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। इसके बावजूद चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

नियम की परवाह नहीं कर रहे चालक

विजयनगर थाने के सामने भी तिपहिया चालकों की मनमानी पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। ऐसा ही एक तिपहिया चालक कई सवारियां बैठाकर जाता हुआ नजर आया।

Ghaziabad (19)

थाने के सामने से गुजरते समय भी चालक को नियमों के उल्लंघन का डर नहीं दिखा। शहर में पहले अभियान चलाए जाने के बावजूद हालात में बदलाव नहीं आया है। ऐसे में यातायात पुलिस की नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत महसूस हो रही है।

यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां

हापुड़ रोड स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के सामने भी ओवरलोड ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन पूरे दिन जारी रहता है। चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर पुराने बस अड्डे और हापुड़ चुंगी की ओर जाते हैं।

Ghaziabad (20)

पुलिस के प्रमुख कार्यालय के सामने ही यातायात नियमों का उल्लंघन होना कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है। यहां से गुजरने वाले यात्रियों को भीड़भाड़ और असुरक्षित सफर का सामना करना पड़ता है।

ऑटो चालकों की लापरवाही बन सकती है हादसों का कारण

पुराना बस अड्डा चौराहे के पास तिपहिया वाहनों की भीड़ लगी रहती है। यहां ऑटो और ई-रिक्शा चालक अधिक सवारी बैठाने की होड़ में नियमों को ताक पर रख देते हैं।

यातायात कर्मियों के सामने से भी क्षमता से अधिक सवारियां लेकर वाहन निकलते रहते हैं। यात्रियों की आवाजाही के बीच इस तरह की लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है। फिर भी व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा है।

क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाकर चलने वाले तिपहिया चालकों पर बीते दिनों ही अभियान चलाया गया था। मनमानी करने वालों के खिलाफ शीघ्र दोबारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
वरूण कुमार सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के इन 11 स्थानों पर बिकेंगे पटाखे, दुकानदारों को सिर्फ तीन दिन बिक्री की अनुमति

यह भी पढ़ें- 'क्या है बोलने के लिए...' गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आए आजम खान का छलका दर्द, ED ने रिहा होते ही किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।