विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में ऑनलाइन स्वगणना की रफ्तार बेहद धीमी, 20.77 लाख घरों में सिर्फ 1,942 ने भरा फॉर्म

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:54 AM (IST)

गाजियाबाद में जनगणना के द्वितीय चरण की ऑनलाइन स्वगणना की गति बेहद धीमी है। 20.77 लाख घरों में से केवल ...और पढ़ें

स्वगणना में गति धीमी होने की एक वजह जागरूकता की कमी तो दूसरी वजह वेबसाइट की स्पीड कम होना बताया जा रहा है। एआई इमेज

स्वगणना में गति धीमी होने की एक वजह जागरूकता की कमी तो दूसरी वजह वेबसाइट की स्पीड कम होना बताया जा रहा है। एआई इमेज

HighLights

  1. गाजियाबाद में ऑनलाइन स्वगणना की रफ्तार बेहद धीमी दर्ज की गई।

  2. कुल 20.77 लाख घरों में से सिर्फ 1,942 ने फॉर्म भरे।

  3. जागरूकता की कमी और वेबसाइट की धीमी गति मुख्य बाधाएं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जनगणना के द्वितीय चरण के तहत ऑनलाइन स्वगणना को शुरू हुए बुधवार को तीन दिन बीत गए। जिले में ऑनलाइन स्वगणना की गति धीमी है। 20.77 लाख घरों में से महज 1,942 घरों में रहने वाले परिवार द्वारा ऑनलाइन स्वगणना की गई है। स्वगणना में गति धीमी होने की एक वजह जागरूकता की कमी तो दूसरी वजह वेबसाइट की स्पीड कम होना बताया जा रहा है।

1,942 लोग ही अभी फाॅर्म सबमिट कर सके

एडीएम एफआर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन स्वगणना के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में आठ हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना शुरू की है, इनमें से 1,942 लोग ही अभी फाॅर्म सबमिट कर सके हैं।

उनके पास एसई आईडी आ चुकी है। ज्यादा से ज्यादा लोग स्वगणना कर सकें, इसके लिए प्रगणकों (घर-घर जाकर जानकारी जुटाने वाले कर्मी) को फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एक नजर आंकड़ों पर...

क्र.सं. क्षेत्र घरों की संख्या स्वगणना पूरी करने वाले घरों की संख्या
1 मोदीनगर तहसील ग्रामीण क्षेत्र 1,96,143 239
2 गाजियाबाद तहसील ग्रामीण क्षेत्र 1,59,424 150
3 लोनी तहसील ग्रामीण क्षेत्र 3,50,246 114
4 पतला नगर पंचायत 2,383 2
5 निवाड़ी नगर पंचायत 2,698 0
6 डासना नगर पंचायत 10,238 19
7 फरीदनगर नगर पंचायत 3,756 6
8 मुरादनगर नगर पालिका 40,393 42
9 मोदीनगर नगर पालिका 64,640 131
10 खोड़ा मकनपुर नगर पालिका 93,075 34
11 लोनी नगर पालिका 3,12,026 83
12 गाजियाबाद नगर निगम 8,42,703 1,122
  कुल 20,77,725 1,942

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अधिवक्ता को इंस्टाग्राम पर जेल भेजने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में खराब मिठाई देने का आरोप लगा तीन बाउंसर लेकर दुकान पहुंचा युवक, व्यापारी को पीटा; वायरल हो रही फुटेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।