गाजियाबाद में अधिवक्ता को इंस्टाग्राम पर जेल भेजने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
गाजियाबाद के वैशाली में एक अधिवक्ता को इंस्टाग्राम पर जेल भेजने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनके ...और पढ़ें

गाजियाबाद में अधिवक्ता को इंस्टाग्राम पर जेल भेजने की धमकी ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
अधिवक्ता को इंस्टाग्राम पर जेल भेजने की धमकी मिली।
आरोपी ने दिवंगत माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए।
पुलिस साइबर टीम की मदद से जांच में जुटी।
आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में एक अधिवक्ता को इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर जेल भिजवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि आरोपित ने उनकी दिवंगत मां, पिता और एक चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चिकित्सक पर लगे गंभीर आरोप..
वैशाली निवासी अभिषेक बैनर्जी ने बताया कि 19 अक्टूबर को इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म से उन्हें दो मैसेज मिले। मैसेज में उनकी दिवंगत मां का जिक्र करते हुए पिता और एक चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराकर तिहाड़ जेल भिजवाने की धमकी दी गई थी। दोनों मैसेज में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।
साइबर पोर्टल पर की गई शिकायत
आरोप है कि परेशान करने, सामाजिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि साइबर टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जल्द वारदात से पर्दाफाश किया जाएगा।