गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 2 गिरफ्तार; सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित मेट्रो होटल में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में दो आरोपियों को ...और पढ़ें

गाजियाबाद में देह व्यापार का भंडाफोड़। फोटो: सांकेतिक
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नवयुग मार्केट में होटल में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। संचालक महिलाओं को बहला-फुसलाकर इस अनैतिक कारोबार में धकेलता था।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेट्रो-2 होटल में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से तीन युवतियां भी मिलीं, जिन्हें आरोपी संचालक ने देह व्यापार में धकेल रखा था।
मामले में लापरवाही सामने आने पर दारोगा हर्षमणि तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
छापे में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन युवतियां मिलीं
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी।
इसके बाद एसीपी कोतवाली और पुलिस की टीम ने छापा मारा। मौके से बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी राहुल शर्मा और खुर्जा निवासी बाबी को गिरफ्तार किया गया।
दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2700 रुपये नकद और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। मामले में रविंद्र सिंह नाम का एक अन्य आरोपी फरार है।
आरोपी महिलाओं को बहलाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करते थे। युवतियों को वहां से सुरक्षित निकालकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
लापरवाही पर दारोगा लाइन हाजिर
डीसीपी ने बताया कि मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। लापरवाही के आरोप में दारोगा हर्षमणि तिवारी को लाइन हाजिर किया गया है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ट्रांस हिंडन में 16 दारोगाओं का तबादला; कई चौकी प्रभारी बदले
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की इन 16 सड़कों पर संभलकर चलाएं गाड़ी, नहीं तो कट जाएगा चालान; ओवरस्पीड कैमरे लगे