दूधेश्वर नाथ कॉरिडोर के लिए तैयार होगा नया बाजार, 18 करोड़ से बनेंगी 128 दुकानें-गोदाम; एक साल में तैयार
गाजियाबाद के हिंडन विहार में 18 करोड़ रुपये की लागत से एक शॉपिंग आर्केड का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास महापौर सुनीता दयाल ने किया।

हिंडन विहार में 18 करोड़ से बनेंगी 128 दुकानें (एआई इमेज)
HighLights
हिंडन विहार में 18 करोड़ की लागत से बनेगा शॉपिंग आर्केड।
दूधेश्वर नाथ कॉरिडोर हेतु दुकानों को विस्थापित करने का उद्देश्य।
दो मंजिला आर्केड में 128 दुकानें, पार्किंग, शौचालय सुविधा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर को दूधेश्वर नाथ कारिडोर बनाने के लिए मंदिर के आस पास की दुकानों को हटाने के साथ उनके लिये 18 करोड़ की लागत से हिंडन विहार में शापिंग आर्किड बनेगा। बृहस्पतिवार को महापौर सुनीता दयाल ने इसका शिलान्यास किया।
महापौर ने बताया कि कारिडोर के लिये स्थल बदलना था जिसके लिए नगर निगम द्वारा हिंडन विहार में आठ हजार स्क्वायर भूमि पर दो मंजिला आर्किड बनाया जायेगा। इस आर्किड में 4 बाई 6 मीटर की (128 दुकान)64 दुकान प्रथम तल व 64 दुकान द्वितीय तल पर और नौ गोदाम, पार्किंग व शौचालय आदि बनाया जाएगा।
एक साल में बनकर तैयार होगा आर्केड
जिससे वहां व्यापार करने वाले व्यक्तियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो सके व अपना व्यापार को आगे भी बढ़ाए।इस आर्केड को बनाने के लिये एक वर्ष का समय लगेगा।इसके साथ भगवान बाल्मीकि सभागार भी वहीं पर बना हुआ है जिसको नगर निगम निर्माण विभाग सम्पत्ति विभाग को हस्तांतरण करेगा।
उसकी रसीद कटेगी व जनता उस भवन में अपने व्यक्तिगत व सामाजिक कार्यक्रम भी कर सकेगी। इस दौरान पार्षद जय किसान,सहायक अभियंता कुलदीप त्यागी,अवर अभियंता प्रीति बंसल आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- 'महिलाओं की सुरक्षा के साथ लापरवाही बर्दाश्त के बाहर..', पढ़िए गाजियाबाद पुलिस का सख्त फरमान
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में स्वगणना की रफ्तार सुस्त, नए आंकड़ों पर लगा ब्रेक, बढ़ी टेंशन