विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद की GH-7 सोसायटी के बेसमेंट में खड़ी कार में लगी आग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

By vinit Edited By: Neeraj Tiwari
Published: Thu, 19 Nov 2026 10:08 AM (IST)

गाजियाबाद के क्राॅसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी के बेसमेंट में बुधवार रात एक ढकी हुई कार में आग लग गई, ...और पढ़ें

HighLights

  1. क्राॅसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसायटी बेसमेंट में कार में आग लगी।

  2. आग लगने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

  3. सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी के बेसमेंट-1 में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक ढकी हुई कार में अचानक आग लग गई। आग लगने की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गश्त कर रहे सिक्योरिटी गार्ड ने कार से धुआं और लपटें उठती देख तुरंत अलर्ट जारी किया।

सूचना मिलते ही सोसायटी की सिक्योरिटी, फायर सेफ्टी टीम और स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बेसमेंट में सैकड़ों अन्य गाड़ियां भी खड़ी थीं, ऐसे में समय रहते आग बुझ जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना में संबंधित कार को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना पर क्रासिंग रिपब्लिक पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ऑनलाइन स्वगणना की रफ्तार बेहद धीमी, 20.77 लाख घरों में सिर्फ 1,942 ने भरा फॉर्म

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अधिवक्ता को इंस्टाग्राम पर जेल भेजने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।