विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में फायर विभाग का बड़ा एक्शन, 2 बड़ी सोसायटियों के खिलाफ कोर्ट में केस; नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

Published: Fri, 15 May 2026 01:48 PM (IST)

दमकल विभाग ने साहिबाबाद की दो सोसायटियों, गुलमोहर और सुपरटेक लिविंगस्टन, के खिलाफ खराब अग्निशमन संयंत्रों के लिए कोर्ट में ...और पढ़ें

गाजियाबाद की दो सोसायटियों के खिलाफ केस। फोटो: एआई जनरेटेड

गाजियाबाद की दो सोसायटियों के खिलाफ केस। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. दमकल विभाग ने दो सोसायटियों पर वाद दायर किए

  2. खराब अग्निशमन संयंत्रों के कारण हुई यह कार्रवाई

  3. बार-बार नोटिस के बावजूद नहीं हुआ सुधार

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दमकल विभाग ने दो सोसायटियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर कराया है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक सोसायटियों में लगे दमकल संयंत्र खराब होने के कारण नोटिस दिया गया। नोटिस के बावजूद दमकल संयंत्रों को ठीक नहीं कराया गया। जिस कारण वाद दायर कराए गए हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि पिछले दिनों आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद एक मई से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगों के आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही सोसायटियों में लगे दमकल संयंत्रों की जांच की गई। अभियान के दौरान विभाग की ओर से 125 से ज्यादा नोटिस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर सोसायटी को कई बार नोटिस जारी किए गए।

नोटिस के बावजूद नहीं उठाया गया कदम 

इसके बावजूद दमकल संयंत्र चालू नहीं कराए गए। वहां अन्य खामियां भी पाई गई थीं। तीन बार नोटिस जारी किए गए लेकिन वहां सुधार नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर क्राॅसिंग रिपब्लिक सुपरटेक लिविंगस्टन सोसायटी में खामियां पाई गईं।

जिसके चलते दोनों सोसायटियों के खिलाफ वाद दायर कराए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग भी समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसायटियों में रहने वाले लोगों को खतरे में नहीं डाला जा सकता। सोसायटियों को दमकल संयंत्र ठीक कराने चाहिए।

यह भी पढ़ें- बाइक से कलेक्ट्रेट पहुंचे गाजियाबाद के DM, हेलमेट लगाना ही भूले

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: नहर में डूबे युवक का 5 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी NDRF की टीम