विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाइक से कलेक्ट्रेट पहुंचे गाजियाबाद के DM, हेलमेट लगाना ही भूले; VIDEO वायरल

Published: Fri, 15 May 2026 12:04 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2026 12:47 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन खपत कम करने की अपील के बाद गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मांदड बाइक से कलेक्ट्रेट पहुंचे।

HighLights

  1. डीएम गाजियाबाद ने ईंधन बचाने को बाइक से यात्रा की।

  2. प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद यह कदम उठाया गया।

  3. बाइक पर हेलमेट न पहनने पर सवाल उठे, वीडियो वायरल।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करने की अपील की है।

इसके बाद गाजियाबाद के डीएम ने खुद बिना एस्कॉर्ट के एक कार से ही चलने की बात कही है, इसका पालन जिले के दूसरे अफसरों से भी करने की अपील की है।

आवास से दफ्तर जाते वक्त नहीं लगाया हेलमेट

शुक्रवार को डीएम रविंद्र कुमार मांदड राजनगर स्थित अपने आवास से बाइक से कलक्ट्रेट पहुंचे। आवास से कलेक्ट्रेट जाते वक्त डीएम बाइक पर पीछे बैठे थे, बाइक कर्मचारी प्रशांत चला रहा था।

बाइक चला रहे प्रशांत ने हेलमेट लगाया था, डीएम हेलमेट पहनना भूल गए। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग फ्यूल की खपत कम करने के लिए डीएम की पहल को सराह रहे हैं, लेकिन हेलमेट न लगाने पर सवाल भी उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की अपील का नहीं दिखा असर, गाजियाबाद में घटने के बजाय बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की डिमांड