विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी की अपील का नहीं दिखा असर, गाजियाबाद में घटने के बजाय बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की डिमांड

Published: Fri, 15 May 2026 10:04 AM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बावजूद गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल की खपत 4-5% बढ़ गई है, जिससे जमाखोरी की आशंका जताई जा रही है।

पुराना बस अड्डा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप का दृश्य। जागरण

पुराना बस अड्डा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप का दृश्य। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में संकट के मद्देनजर देशवासियों से पेट्रोल- डीजल की खपत कम करने की अपील की है। इसके बाद उम्मीद थी कि पेट्रोल और डीजल की खपत कम होगी लेकिन, गाजियाबाद में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की खरीद चार से पांच प्रतिशत तक बढ़ी है।

अंदेशा है कि लोग पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी कर रहे हैं। इस वजह से अब डिमांड में बढ़ोत्तरी हुई है।

गाजियाबाद पेट्रोल डीजल विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि गर्मी में कारों के अंदर एसी चलते हैं, ऐसे में पेट्रोल और डीजल की खपत अधिक होती है।

डीजल की बिक्री में भी इजाफा हुआ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई अपील से पहले रोजाना वह एएलटी रोड स्थित अपने जानकीनाथ फिलिंग स्टेशन से रोजाना 14 हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री कर रहे थे लेकिन अब 15 हजार लीटर प्रतिदिन पेट्रोल की बिक्री हो रही है। इसी तरह डीजल की बिक्री में भी इजाफा हुआ है।

लोगों को डर है कि पेट्रोल और डीजल के दाम कभी भी बढ़ सकते हैं या आपूर्ति बाधित हो सकती है, इस वजह से वाहनों के टैंक फुल करा रहे हैं। जबकि जिले में पेट्रोल पंपों पर वर्तमान में पेट्राेल और डीजल की आपूर्ति के लिए स्थिति सामान्य है।

पेट्रोल और डीजल की किल्लत नहीं

कहीं पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत नहीं है, पेट्रोल और डीजल वाहनों में भराने के लिए भीड़ भी नहीं दिख रही है। दैनिक जागरण की टीम बृहस्पतिवार को पुराना बस अड्डा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप और लोहिया नगर स्थित इंडियन आयल के पेट्राेल पंप पर पहुंची तो वहां पर स्थिति सामान्य मिली।

दैनिक जागरण की टीम ने देखा कि यहां पर सामान्य तरह से वाहनों के पेट्रोल और डीजल डाला जा रहा था। किसी प्रकार की समस्या नहीं दिखी। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की बिक्री में मामूली बढ़ोत्तरी होने की बात सेल्समैन ने कही।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में CNG के दाम भी बढ़े, लाखों लोगों को लगा महंगाई का झटका; क्या है नया रेट

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की खुले में बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है, इस संबंध में सभी डीलर्स को निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने वाहन में बार-बार टैंक फुल करा रहा है तो उसके वाहन की नंबर के साथ जानकारी देने के लिए डीलर्स से कहा गया है, जिससे कि संदिग्ध मामला होने पर संबंधित व्यक्ति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।