विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: नहर में डूबे युवक का 5 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी NDRF की टीम

Published: Fri, 15 May 2026 12:35 PM (IST)

गाजियाबाद के मुरादनगर में दोस्तों के साथ नहाते समय नहर में बहे युवक रविंद्रपाल का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। जागरण

एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। जागरण

HighLights

  1. युवक रविंद्रपाल पांच दिन से नहर में लापता।

  2. एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी।

  3. परिजनों ने रात में खोज के लिए जनरेटर लगाया।

संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर में दोस्तों संग नहाने के दौरान नहर में बहे युवक रविंद्रपाल का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है।

एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। गाजियाबाद के विजयनगर थाना के बिहारीपुर गांव का युवक रविंद्रपाल रविवार को अपने दोस्त अनुज के साथ गंग नहर में नहाने के लिए आया था। नहाने के दौरान युवक नहर में बह गया था।

बता दें कि युवक की तलाश में गत पांच दिनों से एनडीआरएफ की टीम नहर में सर्च अभियान चला रही है। पांच दिन की मशक्कत के बाद भी युवक के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।

उधर, युवक के स्वजन भी पांच दिनों से गंगनहर घाट पर मौजूद हैं। युवक के स्वजन ने रात के समय में प्रकाश की व्यवस्था के लिए चितोड़ा पुल के निकट जेनरेटर भी लगवाया हुआ है।