विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 5 मस्जिदें तोड़ने और नमाजियों पर फायरिंग का दावा निकला फर्जी, दो X अकाउंट पर FIR दर्ज

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:13 PM (IST)

गाजियाबाद में 5 मस्जिदें तोड़ने और नमाजियों पर पुलिस फायरिंग के फर्जी दावों को लेकर दो X अकाउंट संचालकों पर ...और पढ़ें

साइबर क्राइम थाने में दोनों एक्स अकाउंट संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

साइबर क्राइम थाने में दोनों एक्स अकाउंट संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

HighLights

  1. गाजियाबाद में मस्जिदों को तोड़ने की फर्जी खबर।

  2. नमाजियों पर पुलिस फायरिंग का झूठा दावा किया।

  3. दो एक्स अकाउंट संचालकों पर एफआईआर दर्ज।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। इंटरनेट मीडिया पर गाजियाबाद को लेकर सांप्रदायिक तनाव से जुड़ी भ्रामक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है।

एक्स पर दो अलग-अलग अकाउंट से गाजियाबाद में पांच मस्जिदों को तोड़ने और नमाज पढ़ रहे लोगों पर पुलिस की ओर से गोली चलाने का फर्जी दावा किया गया।

पोस्ट में यह भी लिखा गया कि घटना के विरोध में हजारों मुस्लिम सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साइबर क्राइम थाने में दोनों एक्स अकाउंट संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होने का दावा किया

साइबर क्राइम थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुशील कुमार की ओर से 10 नवंबर ने बताया कि वह मंगलवार को साइबर क्राइम थाने में मौजूद थे। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उनकी नजर दो पोस्ट पर पड़ी।

इनमें गाजियाबाद में मस्जिदों को तोड़े जाने और पुलिस की ओर से नमाजियों पर गोली चलाने की बात कही गई थी। पोस्ट में जिस तरह से घटना का उल्लेख किया गया, उससे गाजियाबाद में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होने का दावा भी किया गया था।

लिखा- हजारों मुस्लिम सड़कों पर उतर आए

पहली पोस्ट एक्स अकाउंट से दोपहर 12:07 बजे की गई थी। इसमें अंग्रेजी में लिखा गया था कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिन पहले पांच मस्जिदों को तोड़ दिया गया। उस दौरान मुस्लिम नमाज पढ़ रहे थे और गाजियाबाद पुलिस ने उन पर गोली चला दी।

पोस्ट में आगे दावा किया गया कि घटना के विरोध में हजारों मुस्लिम सड़कों पर उतर आए हैं। इस तरह पोस्ट में मस्जिदों को तोड़े जाने, नमाजियों पर फायरिंग और उसके बाद बड़े स्तर पर प्रदर्शन होने की बात कही गई थी।

आधे घंटे बाद ही दूसरी पोस्ट होने लगी वायरल

इसके करीब आधे घंटे बाद दोपहर 12:36 बजे दूसरे अकाउंट से भी इसी तरह की पोस्ट की गई। दोनों पोस्ट में गाजियाबाद का नाम लेकर ऐसी स्थिति बताई गई थी, जिससे शहर में सांप्रदायिक तनाव और विरोध प्रदर्शन होने का संदेश जा रहा था।

उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने अपनी शिकायत में दोनों पोस्ट के इंटरनेट मीडिया लिंक और स्क्रीनशाट भी संलग्न किए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।

एफआईआर में दोनों अकाउंट संचालकों के नाम और पते अज्ञात दर्ज हैं। पुलिस अब संबंधित अकाउंट की पहचान, पोस्ट के स्रोत और उनके प्रसार से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही।

यूपी पुलिस फैक्ट चेक ने किया रिप्लाई

दोनों एक्स हैंडल से प्रसारित किए गए वीडियो का यूपी पुलिस फैक्ट चेक अकाउंट से रिप्लाई किया गया। इस वीडियो को कई लोगों ने रिपोस्ट भी किया। हालांकि कुछ लोगों ने कमेंट करके स्पष्ट किया गया कि यह भ्रामक सूचना है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद नगर निगम ने रचा इतिहास, स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में हासिल की पहली रैंकिंग

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में घर-प्लॉट खरीदना अब महंगा, नए सर्किल रेट पर इस महीने लग सकती है मुहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।