विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी टकसाल का एजेंट बताकर 20 करोड़ का सोना-चांदी हड़पा, दिल्ली के सर्राफा परिवार के 6 सदस्यों पर FIR दर्ज

By vinit Edited By: Neeraj Tiwari
Published: Thu, 19 Nov 2026 09:51 AM (IST)

गाजियाबाद में दिल्ली के सर्राफा कारोबारी परिवार ने सरकारी टकसाल का एजेंट बताकर एक व्यक्ति से करीब 20 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

गाजियाबाद में भरोसे का फायदा उठाकर करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य के सोना-चांदी हड़पने का मामला सामने आया है। एआई इमेज

गाजियाबाद में भरोसे का फायदा उठाकर करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य के सोना-चांदी हड़पने का मामला सामने आया है। एआई इमेज

HighLights

  1. सरकारी टकसाल का एजेंट बताकर 20 करोड़ के सोना-चांदी की ठगी।

  2. दिल्ली के सर्राफा कारोबारी परिवार के छह सदस्यों पर केस दर्ज।

  3. पीड़ित ने पारिवारिक भरोसे का फायदा उठाने की शिकायत की।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पारिवारिक रिश्तों और भरोसे का फायदा उठाकर करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य के सोना-चांदी हड़पने का मामला सामने आया है। राजनगर निवासी राकेश कुमार मित्तल की शिकायत पर कोतवाली में दिल्ली के सर्राफा कारोबारी परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कहा- गहने बनाकर बेचने पर बड़ा मुनाफा होगा

पीड़ित राकेश कुमार मित्तल के अनुसार वर्ष 2022 में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान परिचित राकेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता और अन्य लोगों ने उन्हें घर में अधिक गहने रखने के खतरे बताए।

आरोपितों ने खुद को भारत सरकार की सरकारी टकसाल का अधिकृत एजेंट बताते हुए झांसा दिया कि पुश्तैनी सोने को टकसाल में देकर कम खर्च पर शुद्ध सोने की ईंट में बदला जा सकता है, जिससे गहने बनाकर बेचने पर बड़ा मुनाफा होगा।

चांदी की सिल्लियां खरीदने के लिए भेजी रकम

भरोसे में आकर पीड़ित ने अगस्त से नवंबर 2023 के बीच रामलीला मैदान घंटाघर के पास अलग-अलग मौकों पर करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के पुश्तैनी सोने के गहने सौंप दिए। इसके बाद आरोपित आदित गुप्ता के कहने पर अक्टूबर 2024 को एफडी तुड़वाकर 4.50 करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से एक फर्म के खाते में ट्रांसफर किए गए, ताकि चांदी की सिल्लियां खरीदी जा सकें।

गहने वापिस मांगने पर टाला, फिर धमकाया

उनका कहना है कि आरोपितों के पास लगभग चार किलो सोना और 420 किलो चांदी है, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। पत्नी के इलाज और बाद में अगस्त 2025 में उनके निधन के बाद पीड़ित ने रकम या धातु वापस मांगी, लेकिन टालमटोल जारी रही।

इसके बाद उनके धमकाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने राकेश गुप्ता, आदित गुप्ता, अखिल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अभिनव गुप्ता और स्वतंत्र गुप्ता के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ऑनलाइन स्वगणना की रफ्तार बेहद धीमी, 20.77 लाख घरों में सिर्फ 1,942 ने भरा फॉर्म

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अधिवक्ता को इंस्टाग्राम पर जेल भेजने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।