विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद, 13 घाटों पर तैनात रहेंगी 28 मेडिकल टीमें

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:50 AM (IST)

गाजियाबाद में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने 13 प्रमुख घाटों पर 28 ...और पढ़ें

छठ पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी। जागरण

छठ पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी। जागरण

HighLights

  1. 13 प्रमुख घाटों पर 28 मेडिकल टीमें तैनात की जाएंगी।

  2. आपात स्थिति के लिए 20 एंबुलेंस भी तैयार रखी जाएंगी।

  3. डेंगू-मलेरिया से बचाव हेतु घाटों पर दवा का छिड़काव होगा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। छठ पूजा के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के बीच किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 13 प्रमुख घाटों पर 28 मेडिकल टीमें तैनात करने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इस बार घाटों पर स्थायी चिकित्सा व्यवस्था के साथ मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी। इसके अलावा 20 एंबुलेंस को आपात स्थिति के लिए तैयार रखा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह चार बजे से मेला समाप्त होने तक ड्यूटी करेंगी।

हरनंदी नदी घाट पर तैनात रहेंगी 4 टीमें

हरनंदी नदी घाट पर सबसे अधिक चार टीमें लगाई जाएंगी। जबकि खोड़ा, मकनपुर, करहेड़ा, लोनी, गंगनहर और वसुंधरा नहर समेत अन्य स्थानों पर दो-दो टीमें तैनात रहेंगी। छठ पूजा में संध्या और उषा अर्घ्य के दौरान घाटों पर सबसे अधिक भीड़ जुटती है। ऐसे में पानी में उतरने या भीड़ के बीच किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल टीम मौके पर ही प्राथमिक उपचार देगी।

गंभीर स्थिति होने पर मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जाएगा। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घाटों के आसपास दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।

छठ पूजा के नोडल अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि सभी चयनित घाटों पर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मोबाइल टीमें भी जरूरत के अनुसार तत्काल मदद के लिए उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में CBI के पूर्व जज को साइबर ठगों ने लगाया चूना, डेबिट कार्ड चोरी कर 75 हजार उड़ाए

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के चौपला बाजार में दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों ने गैस सिलेंडर निकालकर टाला बड़ा हादसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।