13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, सोसायटियों में तैयारियां जोरों पर; नगर निगम की सुस्ती से श्रद्धालुओं में चिंता
ट्रांस हिंडन में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा हरनंदी घाटों की सफाई न होने से श्रद्धालुओं में चिंता है।

ट्रांस हिंडन के 75 घाटों पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
HighLights
ट्रांस हिंडन में छठ महापर्व की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
नगर निगम ने अभी तक हरनंदी घाटों की सफाई नहीं की है।
श्रद्धालु सोसायटियों में अस्थायी घाट बनाकर पूजा करेंगे।
जागरण सवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन की सोसायटी व कालोनियों में छठ पूजा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सोसायटियों के तरणताल को अस्थायी घाट के रूप में तैयार किया जा रहा है।
इसके लिए स्विमिंग पूल की सफाई कराई जा रही है। समितियां भी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर अपने स्तर से बैठक आयोजित कर रही हैं। वहीं, नगर निगम ने अभी तक घाटों की सफाई का कार्य भी शुरू नहीं किया है। इससे श्रद्धालुओं को चिंता सता रही है।
13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू
छठ का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। पंचमी को खरना, षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य व सप्तमी को उगते सूर्य को जल अर्पित कर व्रत संपन्न होगा। चार दिन चलने वाला इस पर्व में सूर्य व छठी मैया की पूजा होगी।
इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन, भोपुरा रोड, टीला मोड आदि की सोसायटी में स्वीमिंग पूल को अस्थाई घाट में बदला जाएगा। सोसायटी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान लोगों की आस्था अलग ही देखने को मिलेगी।
13 से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व
चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा। 16 नवंबर सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत खोलेंगी। पर्व की तैयारियां को लेकर सोसायटी व कालोनियों में लोग अपने स्तर से तैयारियां कर रहे हैं।
सोसायटी के तरणताल में अस्थाई घाट बनाने के लिए साफ-सफाई कराई जा रही है। सोसायटी में खाने-पिने की व्यवस्था के साथ साउंड सिस्टम भी लगाए जाएंगे। 75 घाटों पर लाखों श्रद्धालु छठ पूजा करेंगे।
हरनंदी नदीं की अभी तक नहीं हुई सफाई
छठ घाटों पर अभी तक साफ-सफाई का कार्य नहीं हुआ है। छठ महापर्व शुरू होने में तीन दिन बीच में है लेकिन अभी तक सफाई व्यवस्था का कार्य पूरा कराया गया है। लोगों को यह चिंता सता रही है कि अगर समय पर सफाई नहीं हुई तो खुद ही करनी पड़ेगी।
आरोप है कि इसको लेकर नगर निगम में शिकायत कर कई बार मांग की गई है लेकिन अभी तक पूरी तरह से सफाई नहीं कराई गई है।
कब क्या है?
नहाय खाय (13 नवंबर): छठ पूजा के पहले दिन, श्रद्धालु नदी या तालाब में स्नान करते हैं और केवल शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।
खरना (14 नवंबर): दूसरे दिन, व्रती दिन भर निर्जला उपवास रखते हैं। शाम को पूजा के बाद प्रसाद के रूप में खीर, रोटी और फल खाए जाते हैं।
संध्या अर्घ्य (15 नवंबर): तीसरे दिन, व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है।
प्रातः कालीन अर्घ्य (16 नवंबर): चौथे दिन, उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसके बाद व्रती अपना व्रत खोलते हैं और प्रसाद वितरण करते हैं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: गंगनहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, गले पर चोट के निशान; हत्या के बाद फेंके जाने की आशंका
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दीवाली की रात कई इलाकों में आग का तांडव, 12 बजे तक मिलीं 50 फायर कॉल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।