विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ghaziabad AQI: 22 दिन के बाद रेड जोन से ऑरेंज जोन में आया गाजियाबाद, प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत 

Published: Sun, 30 Nov 2025 09:24 AM (IST)

गाजियाबाद में 22 दिनों के बाद प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ है और यह रेड जोन से ऑरेंज जोन में ...और पढ़ें

जहरीली हवा से बचने के लिए मास्क लगाए बच्चे। फाइल फोटो- जागरण

जहरीली हवा से बचने के लिए मास्क लगाए बच्चे। फाइल फोटो- जागरण

HighLights

  1.  299 पर पहुंचा जिले का एक्यूआई, लोनी अब भी खतरनाक

  2. शनिवार को तेज हवा चलने से प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। प्रदूषण के चलते 22 दिन से रेड जोन में बना हुआ गाजियाबाद अब ऑरेंज जोन में आ गया है। शनिवार को तेज हवा चलने से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली। एक्यूआई कम होने से ओरेंज जोन में जिला भले ही आ गया है लेकिन अभी भी प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

शनिवार को यहां का एक्यूआई 299 दर्ज किया गया। लोनी में पिछले तीन दिन से 400 से ऊपर पहुंच रहा एक्यूआई भी 363 पर आ गया, लेकिन यहां की हवा अब भी लोगों के लिए खतरा है।

गाजियाबाद के चारों स्टेशन में सबसे ज्यादा प्रदूषित लोनी रहा। लोनी में एक्यूआई 363 पर पहुंचा जबकि दूसरे नंबर पर 313 एक्यूआई के साथ इंदिरापुरम रहा। लोनी में दो दिन पहले तक एक्यूआई 436 तक पहुंच गया था।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि लोनी में फैक्ट्रियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नोटिस जारी कर कुछ अवैध फैक्ट्रियों को बंद कराया है। इसके अलावा जुर्माना लगाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ने पर प्रदूषण थोड़ा और कम होगा। ग्रेप के नियमों के पालन पर निगरानी की जा रही है।

गाजियाबाद और चारों स्टेशन का एक्यूआई

  • गाजियाबाद : 299
  • इंदिरापुरम : 313
  • लोनी : 363
  • संजयनगर : 254
  • वसुंधरा : 265