गाजियाबाद में ज्वैलर्स की दुकान से 6.50 लाख का सोने का सिक्का चोरी, सामान देखने के बहाने की वारदात
गाजियाबाद के डासनागेट बाजार में श्रीराम ज्वैलर्स से 6.5 लाख रुपये से अधिक का सोने का सिक्का चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सामान देखने के बहाने ध्यान भटकाया और देखते ही देखते लगभग 65 ग्राम वजन का सोने का सिक्के अपनी जेब में रख लिया। वीडियो ग्रैब
HighLights
डासनागेट बाजार में ज्वैलर्स की दुकान से सोने का सिक्का चोरी।
चोरी हुए सोने के सिक्के की कीमत 6.5 लाख रुपये से अधिक।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डासनागेट बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान से सोने का सिक्के चोरी होने का मामला सामने आया है। सिक्के की कीमत साढ़े छह लाख रुपए से ज्यादा है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डासनागेट बाजार स्थित श्रीराम ज्वैलर्स के कारोबारी नरेंद्र वर्मा के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने सामान देखने के बहाने ध्यान भटकाया और देखते ही देखते लगभग 65 ग्राम वजन का सोने का सिक्के अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद आरोपित चुपचाप दुकान से निकल गया।
पीड़ित कारोबारी के पास घटना से संबंधित वीडियो भी मौजूद है।इससे पूर्व सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में सोमवार को दो महिलाएं एक आभूषण कारोबारी के यहां से टाप्स लेकर फरार हो गई थीं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सर्राफा कारोबारियों में सतर्कता की मांग बढ़ी है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि दोनों घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए टीमों को लगाया गया है।