विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP स्पेशल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड; 38,902 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2026 09:36 AM (IST)

उत्तर प्रदेश की ओर से UP Special TET Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में कुल 38,902 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

UP TET Result 2026 link: यहां देखें पूरी डिटेल।

 UP TET Result 2026 link: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. आधिकारिक वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी स्पेशल टीईटी की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से UP Special TET Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार स्पेशल टीईटी की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इन 5 तरीकों से डाउलोड करें Special TET Result

यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Special TET Result रिजल्ट पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
  4. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एत प्रिंट आउट निकाल लें।

UP Special TET Result 2026

38,902 उम्मीदवार हुए सफल

यूपी स्पेशल टीईटी की परीक्षा में कुल 38,902 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। बता दें, कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 50666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और कुल 15159 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 43015 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और कुल 23743 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त अंकों आदि की जांछ ध्यान से कर लें। 



यह भी पढ़ें- UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, यहां देखें पूरी डिटेल




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।