विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में छत से गिरकर बेहोश हुई 20 माह की बच्ची, 108 एंबुलेंस की टीम ने CPR देकर बचाई जान

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:21 PM (IST)

गाजियाबाद में छत से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल 20 माह की बच्ची की जान 108 एम्बुलेंस टीम ...और पढ़ें

एंबुलेंस में गंभीर रूप से घायल 20 माह के बच्चे को सीपीआर देती 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम। सौ. स्वास्थ्य विभाग

एंबुलेंस में गंभीर रूप से घायल 20 माह के बच्चे को सीपीआर देती 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम। सौ. स्वास्थ्य विभाग

HighLights

  1. 20 माह की बच्ची छत से गिरकर गंभीर घायल हुई।

  2. 108 एम्बुलेंस टीम ने समय पर सीपीआर दिया।

  3. बच्ची की जान बची, जीटीबी अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। घर की छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई 20 माह की मासूम बच्ची की जान बचाने में 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम ने बुधवार को विशेष काम किया। समय पर सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और ऑक्सीजन सपोर्ट देकर हालत में सुधार करते हुए बच्ची की जान बचा ली।

एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे स्थिर अवस्था में भर्ती कराया गया।साहिबाबाद क्षेत्र स्थित अर्थला में रहने वाले नंदकिशोर की 20 माह की बच्ची लाडो के घर पर ऊंचाई से गिरने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। स्वजन ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डाॅ. राकेश की सलाह पर ईएमटी अजीत गौतम ने बच्ची को सीपीआर देना शुरू किया और आक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध कराया। इस दौरान पल्स ऑक्सीमीटर और स्टेथोस्कोप की मदद से बच्ची की स्थिति और जरूरी वाइटल्स की निगरानी की गई।

एंबुलेंस टीम की तत्परता से बच्ची की स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल, दिल्ली पहुंचाया गया, जहां उसे स्थिर अवस्था में भर्ती कराया गया।इस सराहनीय कार्य में ईएमटी अजीत गौतम और पायलट राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समय पर चिकित्सकीय सलाह, सीपीआर और ऑक्सीजन सपोर्ट देकर एंबुलेंस टीम ने अपनी जिम्मेदारी का सराहनीय परिचय दिया। 108 एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड धर्मपाल सिंह और प्रोग्राम मैनेजर शेखर कुमार ने टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 5 मस्जिदें तोड़ने और नमाजियों पर फायरिंग का दावा निकला फर्जी, दो X अकाउंट पर FIR दर्ज

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद नगर निगम ने रचा इतिहास, स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में हासिल की पहली रैंकिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।