विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर की ठगी

By JagranEdited By:
Published: Sun, 27 Sep 2020 06:23 PM (IST)

जागरण संवाददाता इंदिरापुरम शातिर ठग ने न्याय खंड-एक स्थित एटीएम (आटोमेटेड टेलर मशी

एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर की ठगी
एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर की ठगी

जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : शातिर ठग ने न्याय खंड-एक स्थित एटीएम (आटोमेटेड टेलर मशीन) बूथ में युवक का डेबिट कार्ड बदलकर 11,500 रुपये ठग लिए। युवक ने अज्ञात ठग के खिलाफ इंदिरापुरम थाना में शिकायत दी है। मामले में 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है।

न्याय खंड-एक में मिटू परिवार के साथ रहते हैं। नौ सितंबर को वह पास के एटीएम बूथ में रुपये निकालने गए। बूथ में मौजूद एक ठग ने बड़ी चालाकी से उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। दो बार में 11,500 रुपये निकालकर युवक फरार हो गया। उसके जाने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने बैंक व इंदिरापुरम थाना में शिकायत दी है। 15 दिन बाद 26 सितंबर यानी शनिवार को उनकी शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।