विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में भाजपा नेता के घर ईडी की छापामारी, कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

Published: Wed, 15 Oct 2025 01:17 PM (IST)

गाजियाबाद के लोनी में ईडी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता अलीमुद्दीन अंसारी और उनके साथी नफीस के घर पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ईडी की छापामारी से इलाके में मचा हड़कंप

जागरण संवाददाता, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद में लोनी थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता व एक अन्य के घर बुधवार सुबह ईडी के अधिकारियों ने छापामारी की। यहां पर कार्रवाई की अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी है।

पंजाब से आए ईडी के अधिकारियों ने लोनी के इकराम नगर क्षेत्र स्थित भाजपा नेता अलीमुद्दीन अंसारी और उसके साथी नफीस के घर पर छापामारी की। सूत्रों की माने तो अलीमुद्दीन अंसारी के मुजफ्फरनगर निवासी नवाब उर्फ लविश चौधरी के साथ करीबी रिश्ते हैं।