Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरापुरम में बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 07:20 PM (IST)

    इंदिरापुरम में बुजुर्ग को कुत्ते ने काट लिया। आए दिन कुत्तों के काटने से लोग डरे हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    इंदिरापुरम में बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा

    इंदिरापुरम में बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

    इंदिरापुरम में बृहस्पतिवार रात बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे एक बुजुर्ग को कुत्ते ने काट लिया। बुजुर्ग के चिल्लाने पर लोग बचाव के लिए दौड़े तो कुत्ता वहां से भागा।

    इंदिरापुरम के अभय खंड -एक विस्तार कालोनी में 55 वर्षीय महेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। घर के पास ही एक कुत्ता उनपर भौंकने लगा। वह सहम गए। उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने उनके बाएं पैर पर काट लिया। उनके बेटे राजू ने बताया कि चीख पुकार सुनकर कुत्ते को काटता देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद वह लोगों के साथ अपने पिता को पास के अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। राजू का कहना है कि आए दिन कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें