Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रम विभाग के बर्खास्त कर्मचारियों पर कसा जा रहा शिकंजा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 21 Aug 2022 07:51 PM (IST)

    श्रम विभाग के बर्खास्त तीनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

    Hero Image
    श्रम विभाग के बर्खास्त कर्मचारियों पर कसा जा रहा शिकंजा

    श्रम विभाग के बर्खास्त कर्मचारियों पर कसा जा रहा शिकंजा

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : श्रम विभाग में तैनात दो महिला कर्मचारियों समेत तीन को विगत माह विभिन्न कारणों से बर्खास्त किया जा चुका है। अब उक्त तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। उप श्रम आयुक्त कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी की ओर से उक्त कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केस : एक

    वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत अनिल उपाध्याय वर्ष 2012 में मृत्यु हो गई थी। मृतक आश्रित के रूप में अपनी नियुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर उनकी मां मीना उपाध्याय ने अनापत्ति प्रार्थना पत्र दिया। कमेटी द्वारा कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति की। मामले में 12 अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक रामप्रसाद ने शिकायत में सुगंधा की नियुक्ति नियम विरुद्ध बताई। बताया कि सुगंधा की मां मीना उपाध्याय श्रम विभाग में कार्यरत हैं। सुगंधा ने इस मामले में दो बार स्पष्टीकरण दिया कि उसके माता-पिता 2010 से अलग थे। वह खुद अपने पिता पर आश्रित थी। मीना उपाध्याय द्वारा नियुक्ति के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लगाने की रिपोर्ट विभाग को भेजी गई। जांच के बाद सुगंधा को बर्खास्त किया गया। प्रशासनिक अधिकारी रागिनी अग्रवाल ने सुगंधा पर नौकरी हासिल कर सरकार को लाखों रुपये की हानि पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

    केस : दो

    एक इंश्यारेंस कंपनी बनाम रामावती एवं अन्य मोटर दुर्घटना क्लेम के तहत छह दावों के रूप में वाद की पत्रावली उप श्रम आयुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक रेखा गर्ग के नियंत्रण में थी। इस मामले में स्पेशल अनुसंधान दल(एसआइटी) ने मामले से जुड़ी फाइल मांगी तो 30 में 24 फाइल दी, जिन्हें कई बार रिमाइंडर के बाद नहीं दी। स्पष्टीकरण में कभी फाइल चोरी, कभी आग में जल जाने की बात की। मामले में रेखा गर्ग को 27 दिसंबर 2021 को निलंबित और छह जुलाई 2022 को बर्खास्त किया। प्रशासनिक अधिकारी रागिनी अग्रवाल ने बर्खास्त प्रधान सहायक रेखा गर्ग द्वारा शासकीय सेवा में रहते हुए दायित्वों का निर्वहन न करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

    केस : तीन

    उप श्रम आयुक्त गाजियाबाद क्षेत्र के हापुड़ जनपद में आशुलिपिक पद पर तैनात अमित कुमार ने विगत 25 जनवरी को डीएलसी आफिस गाजियाबाद अधिकारिक व्हाट्सअप ग्रुप पर फेसबुक इंटरनेट मीडिया का वीडियो लिंक शेयर कर दिया। ग्रुप में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा महिला अधिकारी व कर्मचारी भी जुड़ी हैं। नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर आठ जून 2022 को विभागीय आदेश पर बर्खास्त किया। बर्खास्त आशुलिपिक के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारी हरी सिंह ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

    तीनों कर्मचारियों को उनकी कार्यशैली और अन्य कारणों से विभाग द्वारा बर्खास्त किया गया है, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

    - रवि श्रीवास्तव, उप श्रमायुक्त

    comedy show banner
    comedy show banner