विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में वरिष्‍ठ नागरिकों को दी जाएगी डिजिटल सेफ्टी की ट्रेनिंग

Published: Fri, 10 Oct 2025 08:15 PM (IST)Updated: Fri, 10 Oct 2025 08:22 PM (IST)

गाजियाबाद में 11 अक्टूबर 2025 को 'डीजी कवच' कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ...और पढ़ें

'वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा : सच के साथी' अभियान।

'वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा : सच के साथी' अभियान।

HighLights

  1. गाजियाबाद में डिजिटल सुरक्षा प्रशिक्षण मिलेगा।

  2. वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'डीजी कवच' का आयोजन।

  3. ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की मिलेगी जानकारी।

डिजिटल डेस्क, नोएडा। 'वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा : सच के साथी' अभियान के तहत 11 अक्टूबर (शनिवार) को गाजियाबाद में वरिष्‍ठ नागरिकों को डिजिटल सेफ्टी की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह अभियान दैनिक जागरण और विश्‍वास न्‍यूज के सहयोग से गूगल अपने प्रतिष्ठित 'डिजीकवच' कार्यक्रम के अंतर्गत चला रहा है।

शनिवार को गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित रोटरी क्लब में इस सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और स्कैम के बारे में बताने के साथ ही उनसे बचने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केवल आमंत्रित सदस्यों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण

  • तारीख : 11 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
  • समय : 11:30 बजे से
  • स्‍थान : रोटरी भवन, नेहरू स्टेडियम के सामने, नेहरू नगर, गाजियाबाद

कार्यक्रम के बारे में

'वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी' अभियान के तहत जागरण डिजिटल और विश्वास न्यूज की टीमें देशभर में सेमिनार और वेबिनार के माध्‍यम से ट्रेनिंग दे रही हैं। इसके तहत देश के 20 राज्‍यों के 30 शहरों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्‍थान, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पंजाब, उत्तराखंड जैसे 20 राज्‍यों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोगों को ऑनलाइन स्कैम को पहचाने और बचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गूगल का ‘डिजीकवच’ अभियान भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ लोगों में जागरूकता बढ़ा रहा है। इस अभियान का लक्ष्‍य लोगों को फ्रॉड और स्‍कैम के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: https://www.jagran.com/digikavach