विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व: नहाय-खाय से होगी शुरुआत, साहिबाबाद में 75 घाटों पर जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:52 PM (IST)

गाजियाबाद में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जहां हरनंदी नदी सहित विभिन्न घाटों पर वेदियां सजाई जा रही हैं।

हरनंदी नदी घाट पर सजने लगीं वेदियां। जागरण

हरनंदी नदी घाट पर सजने लगीं वेदियां। जागरण

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ घाटों पर आस्था की झलक दिखनी शुरू हो गई है। वेदियां बनाकर उन्हें विभिन्न रंगों से रंगा जा रहा है। साथ ही इस बार कई समितियां आस्था के साथ देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित करने की तैयारी कर रही हैं।

हरनंदी नदी के छठ घाटों पर वेदियों को बनाकर रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों से लोग वेदी बनाने पहुंच रहे हैं। मिट्टी से तैयार वेदी को सूखने पर विभिन्न रंगों से रंगा जा रहा है। केसरिया, सफेद व हरा रंग से रंगी वेदियां बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

लोगों का कहना है कि केसरिया रंग शक्ति व साहस, सफेद रंग शांति व सच्चाई का और हरा रंग धरती की उर्वरता व विश्वास का प्रतीक है। इसका उद्देश्य लोगों को आस्था के साथ देशभक्ति का भी संदेश देना है। त्योहारों व धर्म में आस्था के साथ राष्ट्र के प्रति भी जज्बा होना जरूरी है।

13 से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व

चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा। 16 नवंबर सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत तोड़ेंगी। पर्व की तैयारियां को लेकर सोसायटी व कालोनियों में लोग अपने स्तर से तैयारियां कर रहे हैं।

सोसायटी के तरणताल में अस्थाई घाट बनाने के लिए साफ-सफाई कराई जा रही है। सोसायटी में खाने-पिने की व्यवस्था के साथ साउंड सिस्टम भी लगाए जाएंगे। 75 घाटों पर लाखों श्रद्धालु छठ पूजा करेंगे।

हरनंदी नदी घाट पर तैयारी जोरों पर

छठ घाटों पर बुधवार को नगर निगम ने साफ-सफाई का कार्य भी तेज कर दिया है। एक दिन पहले तक साफ-साफ शुरू तक नहीं हुई थी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि छठ महापर्व शुरू होने में एक दिन बीच में है। इसको लेकर सुबह में ही नगर निगम में शिकायत की गई। इसके बाद तेजी से कार्य शुरू किया गया।

छठ महापर्व पर कब क्या होगा

  • 13 नवंबर नहाये खाये
  • 14 नवंबर खरना
  • 15 नवंबर संध्या अर्घ्य
  • 16 नवंबर प्रात: कालीन अर्घ्य

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर घर वापसी की होड़, पूर्वांचल और बिहार जाने के लिए लखनऊ से विशेष ट्रेनें और हर 10 मिनट में बसें

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के बाद घर वापसी होगी आसान, दिल्ली-पटना रूट पर चलेंगी वंदे भारत स्पेशल; देखें पूरा टाइम-टेबल और रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।