विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा के बाद घर वापसी होगी आसान, दिल्ली-पटना रूट पर चलेंगी वंदे भारत स्पेशल; देखें पूरा टाइम-टेबल और रूट

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:03 AM (IST)

रेलवे ने छठ पर्व के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए नई दिल्ली और पटना के बीच दो जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

पटना-नई दिल्ली के बीच चलेंगी 2 जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें। जागरण

पटना-नई दिल्ली के बीच चलेंगी 2 जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें। जागरण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छठ पर्व के बाद दिल्ली लौटने की टेंशन अब खत्म हो गई है। बिहार से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए रेलवे ने दो जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें नई दिल्ली और पटना के बीच चलेंगी। इससे दिल्ली-NCR में रहने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा, जो छठ मनाने के लिए अपने गांव गए थे।

रेलवे की ये दोनों ट्रेनें 16 कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन होंगी। इसमें सफर तेज भी होगा और बेहद आरामदायक भी होने वाला है। आम ट्रेनों में जहां घंटों भीड़ में खड़े रहना पड़ता है, वहीं इसमें बैठकर आराम से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।

पहली ट्रेन कब चलेगी?

पहली वंदे भारत स्पेशल 11 नवंबर को नई दिल्ली से पटना जाएगी। यह ट्रेन सुबह 5 बजे नई दिल्ली स्टेशन से खुलेगी। इसका रूट अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा होते हुए पटना जाएगी।

compressed_1 Jodi train

(AI-Image)

वहीं, यही ट्रेन 12 नवंबर को पटना से वापस दिल्ली पहुंचेगी। पटना से यह सुबह 8 बजे चलेगी और रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। रास्ते में यह आरा, बक्सर, डीडीयू, कानपुर और अलीगढ़ पर रुकेगी।

दूसरी ट्रेन का क्या है टाइम?

दूसरी वंदे भारत स्पेशल 13 नवंबर को नई दिल्ली से पटना के लिए चलेगी। यह सुबह 8:35 बजे दिल्ली से निकलेगी और रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन का नंबर 02436 होगा।

compressed_Gemini_Generated_Image_feeczpfeeczpfeec

(AI-Image)

14 नवंबर को यह ट्रेन पटना से वापस दिल्ली आएगी। पटना से सुबह 8 बजे चलकर रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में इसके भी वही स्टॉप होंगे।

टिकट के लिए क्या करें?

रेलवे ने कहा है कि अगर आपको इन ट्रेनों के ठहराव या टिकट के बारे में और जानकारी चाहिए, तो आप 139 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी टाइम-टेबल देख सकते हैं।

दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। अब छठ के बाद घर वापसी में न धक्का-मुक्की होगी और न ही घंटों इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- भाईदूज पर दिल्ली में नहीं होगी बसों की किल्लत, DTC का स्पेशल एक्शन प्लान, बहनों को मिल रहा मुफ्त सफर

यह भी पढ़ें- दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर पर बड़ा अपडेट, NHAI ने दी सैद्धांतिक मंजूरी, इन 22 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।