विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाईदूज पर दिल्ली में नहीं होगी बसों की किल्लत, DTC का स्पेशल एक्शन प्लान, सुबह 7:30 बजे से मिलेंगी अतिरिक्त बसें

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:02 PM (IST)

भाईदूज पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बसों के सुचारु संचालन के लिए ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. डीटीसी ने भाईदूज पर यात्रियों के लिए विशेष बस व्यवस्था की।

  2. सभी निर्धारित बसें चलेंगी, पर्याप्त कर्मचारी तैनात रहेंगे सेवा में।

  3. सुबह 7:30 बजे से अतिरिक्त बसें उपलब्ध होंगी, भीड़ से राहत।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाईदूज पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बसों के सुचारु संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की है। बुधवार यानी 11 नवंबर को बहनों के घर आने-जाने और त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की संभावना है।

इसे देखते हुए डीटीसी ने सभी निर्धारित बसों को सड़क पर उतारने का निर्णय लिया है। इसके तहत सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। दिल्ली की महिलाएं अपने सहेली कार्ड से मुफ्त में अन्य दिनों की तरह बस यात्रा कर सकेंगी।

पर्याप्त कर्मचारियों को उपलब्ध रहने के निर्देश

डीटीसी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी डिपो प्रबंधकों को बसों के संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधकों को प्रमुख बस अड्डों, टर्मिनलों और अधिक यात्री दबाव वाले स्थानों पर जांच कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं। ये कर्मचारी बसों के संचालन पर नजर रखेंगे और जरूरत के अनुसार व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे।

त्योहार के दिन सुबह से ही यात्रियों की अधिक आवाजाही रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सुबह साढ़े 7 बजे से प्रमुख बस अड्डों और उन इलाकों में पर्याप्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी, जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इसके अलावा शाम के व्यस्त समय में भी यात्रियों की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।

यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा अधिक इंतजार

डीटीसी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े और प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता बनी रहे।

डीटीसी का कहना है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद परिवहन सेवा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। इसके लिए डिपो और क्षेत्रीय स्तर पर बसों के संचालन की निगरानी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- स्मार्ट बसें, बेहतर रूट: दिल्ली में सैटेलाइट ट्रैकिंग और पिंक कार्ड से 20 लाख महिलाओं को बड़ी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।