पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि मनाई
गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। तमाम सामाजिक एवं राजनीतिक दलों ने चौधरी चरण सिंह को याद कर उनको नमन किया। बस अड्डे के पास चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट रालोद नेताओं ने गुरुवार सुबह को हवन किया।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर : गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। तमाम सामाजिक एवं राजनीतिक दलों ने चौधरी चरण सिंह को याद कर उनको नमन किया। बस अड्डे के पास चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट रालोद नेताओं ने गुरुवार सुबह को हवन किया। सभी ने बारी बारी से पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया और उनको किसान, मजदूरों का सच्चा हितैषी करार दिया। मौके पर सतेंद्र तोमर, रामभरोसेलाल मौर्य, ललित सैन, विक्की शर्मा, शिवकुमार, अजीत चौधरी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। पूर्व विधायक ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र रावत ने भी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने दबे, कुचले, शोषित वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल, विधायक डा. मंजू शिवाच, देवेंद्र चौधरी आदि नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन कर उनको याद किया। जिलाध्यक्ष और विधायक ने चौधरी चरण सिंह को भारत के विकास का जनक बताया। कांग्रेसियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मौके पर सुरेश शर्मा, नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, नंदकिशोर आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
उधर मुरादनगर में कुटी रोड स्थित गोधाराम फार्म हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें रालोद नेताओं ने हवन किया और चौ. चरण सिंह को याद पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर जितेंद्र कुंडू, विनोद उज्जवल, मनीष चौधरी, आकाश प्रधान अनेक नेता मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।