विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजनगर एक्सटेंशन में रिवर हाइट्स के पास कार में लगी भीषण आग, सड़क पर लगा भारी जाम

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:31 PM (IST)

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रिवर हाइट्स सोसायटी के पास एक कार में भीषण आग लग गई है। इस घटना के कारण लोगों में अफरा तफरी मच गई।

राजनगर एक्सटेंशन में कार में लगी आग। फोटो-दैनिक जागरण

राजनगर एक्सटेंशन में कार में लगी आग। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. राजनगर एक्सटेंशन में कार में लगी भीषण आग।

  2. रिवर हाइट्स सोसायटी के पास हुई यह घटना।

  3. आग लगने से सड़क पर भारी जाम लगा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में रविवार रात रिवर हाइट सोसायटी के स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई।

आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से राजनगर एक्सटेंशन में जाम लग गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

दमकल ने आग पर पाया काबू

एफएसओ कोतवाली शेषनाथ यादव के मुताबिक रविवार रात करीब पौने नौ बजे कार में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल ने कुछ देर में अगबोर काबू पा लिया। कार मालिक राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी निवासी अभय मित्तल हैं। उन्होंने दमकल को बताया कि कार में सीएनजी किट लगी थी। लेकिन आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड तिपहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा की मनमानी से खतरे में यात्री

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के इन 11 स्थानों पर बिकेंगे पटाखे, दुकानदारों को सिर्फ तीन दिन बिक्री की अनुमति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।