विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजम खान से पूछताछ पर सस्पेंस, रात में गुप्त ठिकाने पर ले जा सकती है ED; रविवार को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:52 PM (IST)

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को रामपुर जेल से रिहाई के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में ...और पढ़ें

आजाम खान को रामपुर से ईडी ने हिरासत में लिया। फोटो: वीडियो ग्रैब: एएनआई

आजाम खान को रामपुर से ईडी ने हिरासत में लिया। फोटो: वीडियो ग्रैब: एएनआई

HighLights

  1. आजम खान ईडी की हिरासत में

  2. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ

  3. कल गाजियाबाद कोर्ट में पेशी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को रामपुर जेल से रिहाई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में लिया है।

ईडी उनसे रात में कहीं भी पूछताछ कर सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें रविवार को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ईडी रामपुर से रवाना हो चुकी है।

रात में पूछताछ के लिए जगह तय नहीं

आजम खान से पूछताछ कहां होगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी किसी भी जगह उनसे पूछताछ कर सकती है। रात में पूछताछ की संभावना भी जताई जा रही है।

अधिवक्ता से हुई बातचीत के अनुसार, रामपुर जिला गाजियाबाद ईडी कोर्ट के क्षेत्राधिकार में आता है। ऐसे में पूछताछ के लिए आजम खान को रात में ही डासना जेल लाने की संभावना कम जताई जा रही है।

रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेशी की संभावना

जानकारी के मुताबिक, आजम खान को रविवार को गाजियाबाद में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा सकता है। इसके बाद शाम को उन्हें डासना जेल भेजे जाने की संभावना है।

फिलहाल आज रात सीधे डासना जेल भेजे जाने की जरूरत पड़ने की संभावना कम बताई जा रही है।

डासना जेल प्रशासन को अभी नहीं मिली सूचना

आजम खान को डासना जेल लाए जाने को लेकर जेल प्रशासन के पास फिलहाल कोई सूचना नहीं है। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि आजम खान को लेकर जेल में लाए जाने की सूचना अभी उन्हें नहीं मिली है।

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, आजम खान को कल गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल रात में पूछताछ की जगह और आगे की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें- रामपुर जेल से रिहा होने से ठीक पहले ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, अब्दुल्ला जेल से बाहर

यह भी पढ़ें- रामपुर से बड़ी खबर: सपा नेता आजम खान का नया ठिकाना हो सकता है डासना जेल!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।