विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर जेल से रिहा होने से ठीक पहले ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, अब्दुल्ला जेल से बाहर

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:43 PM (IST)

रामपुर में सपा नेता आजम खान की रिहाई की उम्मीद के बीच ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और डासना ...और पढ़ें

आजम खान को अपने साथ लेकर जाती ईडी की टीम

आजम खान को अपने साथ लेकर जाती ईडी की टीम


जागरण संवाददाता, रामपुर। दोपहर तक सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। ऐसा लग रहा था कि शाम तक उनकी रिहाई हो जाएगी।

शनिवार को दिन भर उनके अधिवक्ता मुचलके भरवाकर रिहाई के परवाने जारी कराने में लगे रहे। मुकदमों की संख्या अधिक होने के कारण इसमें पूरा दिन लग गया।

आजम के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि सभी मुकदमों में रिहाई के परवाने जारी हो गए हैं। आजम खान के खिलाफ एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रहे पांच मुकदमों में शुक्रवार को ही रिहाई के परवाने भी जेल पहुंच गए थे।

मगर शाम को लखनऊ के नंबर वाली गाड़ियों से कुछ लोग जिला कारागार पहुंचे। इनमे से तीन-चार लोग जेल के अंदर गए। सूत्रों के अनुसार, ईडी के कुछ अधिकारी जेल के अंदर गए। उस समय तक किसी को जानकारी नहीं थी कि उनका मकसद क्या है।

बदलते घटनाक्रम के बीच जानकारी हुई कि ईडी की टीम गाजियाबाद से आजम खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लाई है। इसको देखते हुए जेल पर भारी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए।

इसके बाद समर्थकों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच ईडी की टीम आजम खान को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। इस बीच आजम खान के समर्थकों ने हाय-हाय के नारे लगाए। वहीं देर शाम अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा हो गए।

यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी: 426 करोड़ की संपत्ति कुर्की के बाद चंदे-खर्च की जांच तेज, आजम खान के करीबियों पर गिरफ्तारी की तलवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।